क्रिकेट

IND vs AUS 2nd Test Day 1 Live Score Updates: दूसरे टेस्ट में इन बल्लेबाजों के साथ मैदान में उतर रही हैं दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी.

IND vs AUS 2nd Test Day 1 Live Score Updates: दूसरे टेस्ट में इन बल्लेबाजों के साथ मैदान में उतर रही हैं दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. इस ट्रॉफी का यह 16वां सीजन 10वीं बार भारतीय सरजमीं पर खेला जा रहा है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. दूसरे टेस्ट में दोनों टीमें इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रही हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया: केएल राहुल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन.

.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2023 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).