क्रिकेट

IND vs AUS 1st Test Day 2 Live Score Updates: रविंद्र जडेजा के बाद अक्षर पटेल ने भी जड़ा अर्धशतक, टीम इंडिया का स्कोर 300 के पार

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज दूसरे दिन का खेल जारी हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 24 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बना लिए थे.

IND vs AUS 1st Test Day 2 Live Score Updates: रविंद्र जडेजा के बाद अक्षर पटेल ने भी जड़ा अर्धशतक, टीम इंडिया का स्कोर 300 के पार
अक्षर पटेल (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज दूसरे दिन का खेल जारी हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 24 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बना लिए थे. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 63.5 ओवर में महज 177 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा मार्नस लाबुशेन ने 49 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. पहली पारी में टीम इंडिया के आलराउंडर अक्षर पटेल ने अपने टेस्ट कॅरियर का दूसरा अर्धशतक जड़ दिया हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्षर पटेल का ये पहलाअर्धशतक हैं. टीम इंडिया का स्कोर 313/7.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).