IND Beat ZIM, 3rd T20I Live Score Update: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 23 रनों से हराया, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त
इससे पहले तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 182 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 66 रनों की आतिशी पारी खेली.
IND Beat ZIM, 3rd T20I: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया. सीरीज का दूसरा मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 23 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. इससे पहले तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 182 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 66 रनों की आतिशी पारी खेली. जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रज़ा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर महज 153 रन ही बना सकीं. जिम्बाब्वे की तरफ से डायोन मायर्स ने सबसे ज्यादा नाबाद रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. इस सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार को शाम साढ़े चार बजे से हरारे में खेला जाएगा.
🔙 to 🔙 wins in Harare 🙌
A 23-run victory in the 3rd T20I as #TeamIndia now lead the series 2⃣-1⃣ 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/FiBMpdYQbc#ZIMvIND pic.twitter.com/ZXUBq414bI
— BCCI (@BCCI) July 10, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

