क्रिकेट

Hardik Pandya No Look Shot Video Viral: हार्दिक पांड्या ने तस्कीन अहमद की गेंद पर खेला नो लुक शॉट, वीडियो हुआ वायरल

भारत के शीर्ष ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने रविवार (6 अक्टूबर) को ग्वालियर में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया.

Hardik Pandya No Look Shot Video Viral: हार्दिक पांड्या ने तस्कीन अहमद की गेंद पर खेला नो लुक शॉट, वीडियो हुआ वायरल
Hardik Pandya No Look Shot (Photo: X)

Hardik Pandya No Look Shot Video Viral: भारत के शीर्ष ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने रविवार (6 अक्टूबर) को ग्वालियर में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया. इस दौरान हार्दिक पंड्या की एक चीज ने सबसे सुर्खियां बटोरीं, वह थी दूसरी पारी में तस्कीन अहमद की गेंद पर चौका लगाने वाला उनका ‘नो-लुक’ शॉट. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पहले टी20 में हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए. मैच की बात करें तो इस मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बनाई. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम 19.5 ओवर में 127 रन पर सिमट गई. जवाब में भारत ने 11.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया.

हार्दिक पांड्या ने तस्कीन अहमद की गेंद पर खेला नो लुक शॉट

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).