Ek Tera Ek Mera: सीरीज खत्म होने के बाद अक्षय कुमार बने रविंद्र जडेजा, फेमस डायलॉग पर अश्विन संग बनाया मजेदार वीडियो
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अहमदाबाद में खेले गए चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ कर दिया और चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया. अहमदाबाद टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पारी का बड़ा योगदान रहा जिन्होंने लंबे अरसे के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया और टीम के लिए अहम 186 रन की पारी खेली.
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अहमदाबाद में खेले गए चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ कर दिया और चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया. अहमदाबाद टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पारी का बड़ा योगदान रहा जिन्होंने लंबे अरसे के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया और टीम के लिए अहम 186 रन की पारी खेली. इस टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारतीय ऑलराउंडर आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब संयुक्त रूप से दिया गया. प्लेयर ऑफ द सीरीज मिलने के बाद आर अश्विन और रविंद्र जडेजा का एक वीडियो सोशल पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में रविंद्र जडेजा अक्षय कुमार की फिल्म रावडी राठौर का एक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं.
When you’ve to split the Player of the Series prize money. ? pic.twitter.com/tz4PctT0aR
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2023 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

