Fans Trolled Iftikhar Ahmed for Catch Drops: 'कम टू मी' कहकर कैच छोड़ा, ट्रोल हुए इफ्तिखार अहमद! पाक क्रिकेटर की हरकत पर फैंस ने जमकर उड़ाया मज़ाक
ग्लोबल सुपर लीग 2025 में दुबई कैपिटल्स बनाम रंगपुर राइडर्स मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी ऑलराउंडर इफ्तिखार अहमद ने एक आसान कैच छोड़ दिया, जिसने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं. दरअसल, दुबई कैपिटल्स के बल्लेबाज़ निरोशन डिकवेला का ऊंचा शॉट पकड़ने के लिए इफ्तिखार बिल्कुल सही पोजिशन में थे और गेंद काफी देर तक हवा में रही, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कैच टपका दिया.
Fans Trolled Iftikhar Ahmed for Catch Drops: ग्लोबल सुपर लीग 2025 में दुबई कैपिटल्स बनाम रंगपुर राइडर्स मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी ऑलराउंडर इफ्तिखार अहमद ने एक आसान कैच छोड़ दिया, जिसने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं. दरअसल, दुबई कैपिटल्स के बल्लेबाज़ निरोशन डिकवेला का ऊंचा शॉट पकड़ने के लिए इफ्तिखार बिल्कुल सही पोजिशन में थे और गेंद काफी देर तक हवा में रही, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कैच टपका दिया. इस पूरे वाकये को और मज़ेदार बना दिया उनके अजीबोगरीब "कम टू मी" (मेरे पास आओ) इशारे ने, जो उन्होंने गेंद के आने से पहले हाथ हिलाकर किया. इस पर कमेंटेटर ने भी चुटकी लेते हुए कहा, "कम टू मी, कम टू मी, कम! बाय बाय." इसके बाद से फैंस ने इफ्तिखार को जमकर ट्रोल किया और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया.
देखें कैच ड्रॉप का वीडियो
देखें फैंस का रिएक्शन
'Blaming' Ball
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)