देश

VIDEO: त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने की 10 साल के बच्चे की ओरल सिस्टिक लेसियन सर्जरी, देखें वीडियो

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अपने पुराने कार्यस्थल पर 10 साल के अक्षित घोष की ओरल सिस्टिक लेसियन सर्जरी की. सबसे खास बात तो यह है कि सीएम ने बहुत व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद यह सर्जरी की.

VIDEO: त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने की 10 साल के बच्चे की ओरल सिस्टिक लेसियन सर्जरी, देखें वीडियो
त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: त्रिपुरा (Tripura) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) माणिक साहा (Manik Saha) ने अगरतला में अपने पुराने कार्यस्थल पर 10 साल के अक्षित घोष की ओरल सिस्टिक लेसियन सर्जरी की. बताया जा रहा है कि 10 साल के बच्चे का मुंह का ऊपरी हिस्सा सिस्टिक ग्रोथ से पीड़ित है, जिसके कारण उसके साइनस की हड्डियां प्रभावित हुई हैं. दंत चिकित्सा के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित लाल गोस्वामी के अनुसार, सीएम और डॉक्टर साहा की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय टीम ने करीब एक घंटे तक बच्चे की सर्जरी की. सबसे खास बात तो यह है कि सीएम ने बहुत व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद यह सर्जरी की.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2023 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).