देश

UP में मदरसों का सर्वे आज से शुरू, गणित-अंग्रेजी पढ़ाकर IAS- इंजीनियर और डॉक्टर बनाने का लक्ष्य

मदरसा के सर्वे पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा आज से मदरसा का सर्वे शुरू होना है, इस सर्वे से हमारा लक्ष्य है कि हम इन्हें मुख्य धारा से जोड़कर IAS, IPS, इंजीनियर और डॉक्टर बनाएंगे इसलिए इन्हें हिंदी, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विषय भी पढ़ना जरूरी है.

UP में मदरसों का सर्वे आज से शुरू, गणित-अंग्रेजी पढ़ाकर IAS- इंजीनियर और डॉक्टर बनाने का लक्ष्य

Survey Of Madrasas In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश प्रशासन ने राज्य के सभी मदरसों का सर्वे कराने का निर्देश दिया है, जिसके बाद शनिवार से  सर्वे का काम शुरु हो गया है.  वहीं इस फैसले ने अल्पसंख्यक समुदाय के मन में एक नई आशंका को जन्म दे दिया है. अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ नेताओं ने इसको लेकर बयानबाजी भी शुरू कर दी है, तो मुसलमानों की बड़ी धार्मिक संस्था जमीअत-उलमा-ए-हिंद भी इस पर बारीक निगाह रखे हुए है.  UP: 'आप इतना जो मुस्कुरा रहे हो, क्या राज है जो…', अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर कसा तंज

सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री दानिश आजाद ने कहा है कि सरकार मदरसों की स्थिति का सर्वे कराकर उसको आधुनिक बनाने का काम करना चाहती है. इससे मुसलमान समुदाय के बच्चों का हित होगा. यदि सरकार के इरादे सही हैं तो इस मामले पर अल्पसंख्यक समुदाय के मन में आशंका के बादल क्यों मंडरा रहे हैं?

मदरसा के सर्वे पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा आज से मदरसा का सर्वे शुरू होना है, इस सर्वे से हमारा लक्ष्य है कि हम इन्हें मुख्य धारा से जोड़कर IAS, IPS, इंजीनियर और डॉक्टर बनाएंगे इसलिए इन्हें हिंदी, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विषय भी पढ़ना जरूरी है.

यूपी में 16,461 पंजीकृत मदरसे हैं. अनुमान है कि प्रदेश भर में लगभग 40 हजार मदरसे चल रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में मदरसे रजिस्टर्ड नहीं हैं. इनमें पढ़ने वाले छात्रों की संख्या का कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है, लेकिन अल्पसंख्यक समुदाय के विद्वानों का मानना है कि इसमें मुसलमानों के लगभग चार फीसदी बच्चे ही शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. शेष बच्चे माता-पिता की आर्थिक स्थिति के अनुसार सरकार द्वारा संचालित स्कूलों या महंगे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).