Fake Divyang Video: ओडिशा में विकलांग बनकर भीख मांगने वाले 4 फर्जी दिव्यांग गिरफ्तार, वीडियो में देखें कैसे करते थे नकल
ओडिशा में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने विकलांग बनकर भिक्षा मांगने वाले चार फर्जी दिव्यांगों को गिरफ्तार किया है.
Faking Disability For Money! ओडिशा में अजीबोगरीब मामला सामने आया है.यहां पुलिस ने विकलांग बनकर भिक्षा मांगने वाले चार फर्जी दिव्यांगों को गिरफ्तार (Fake Divyang Beggars Arrested) किया है. बरहपुर नगर निगम क्षेत्र में बुधवार को सड़कों पर भीख मांगने के लिए विकलांग होने का नाटक करने वाले चार लोगों को पुलिस ने दबोंच लिया.
आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले अजय कुमार, अनिल कुमार, मेरो और जशोबंत कुमार के रूप में हुई है. खबरों के अनुसार, पिछले कुछ सालों से चारों हाथ में बैसाखी लेकर दिव्यांगों के भेष में भीख मांग रहे थे. उनमें से दो बुधवार को कमापल्ली चौक पर भीख मांग रहे थे, तभी उन्होंने पुलिस का ध्यान खींचा. उनकी गतिविधियों से पुलिस को संदेह हुआ. ये भी पढ़ें- VIDEO: गजब! मरीज का अस्पताल में डॉक्टर करने जा रहे थे ऑपरेशन, हथेली पर गुटखा रगड़ते नजर आया, लोग बोले जान-जाए पर...
देखें वीडियो
Faking disability for money! Fake Divyang beggars arrested in Odisha#Odisha pic.twitter.com/cqWLHwOixY
— OTV (@otvnews) February 21, 2024
पूछताछ में दोनों ने अपना असली रूप बताया और वह बिल्कुल सामान्य पाए गए. उन्होंने स्वीकार किया कि भीख मांगते समय दिव्यांग बनने से लोगों की सहानुभूति मिलती थी. बाद में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है और उन्हें अदालत में पेश किया है. बरहंपुर एसपी ने बताया कि उनकी पृष्ठभूमि की जांच के लिए जांच चल रही है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

