Sabarkantha Accident: गुजरात के साबरकांठा में जीप-बस और बाइक की भीषण टक्कर, 6 की मौत; 8 घायल
गुजरात के साबरकांठा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. हिंगटिया गांव के पास हाईवे पर जीप और राज्य परिवहन की बस की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद एक बाइक भी जीप से टकरा गई.
Sabarkantha Accident: गुजरात के साबरकांठा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. हिंगटिया गांव के पास हाईवे पर जीप और राज्य परिवहन की बस की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद एक बाइक भी जीप से टकरा गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, मृतकों में ज्यादातर लोग जीप में सवार थे और हादसे के बाद जीप पूरी तरह चकनाचूर हो गई. बस अंबाजी से वडोदरा जा रही थी जबकि जीप विपरीत दिशा से आ रही थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक भी चपेट में आ गई, जिस पर तीन लोग सवार थे.
घायलों का इलाज हिम्मतनगर के जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
साबरकांठा में जीप-बस और बाइक की भीषण टक्कर
Six killed, eight injured in accident involving jeep, bus and two-wheeler in Gujarat's Sabarkantha district: Police. pic.twitter.com/42J3s7DscG
— Press Trust of India (@PTI_News) May 3, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

