Haryana Sugarcane Procurement Price Hike: किसानों को दीवाली से पहले खुशखबरी! गन्ना खरीद मूल्य में हरियाणा सरकार ने बढ़ोतरी की घोषणा की
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने दिवाली से पहले किसानों को खुशखबरी दी है. सीएम मनोहर लाल ने गन्ना खरीद मूल्य में सोमवार को बढ़ोतरी की एलान किया. मुख्यमंत्री ने एक वीडियो शेयर करने के साथ ट्वीट कर इसकी जानकारी दी
Haryana Sugarcane Procurement Price Hike: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने दिवाली से पहले किसानों को खुशखबरी दी है. सीएम मनोहर लाल ने गन्ना खरीद मूल्य में सोमवार को बढ़ोतरी की एलान किया. मुख्यमंत्री ने एक वीडियो शेयर करने के साथ ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ ही वीडियो में कहा, गन्ना उत्पादक मेरे किसान भाइयों के लिए मैं आज हरियाणा में गन्ने के प्रति क्विंटल रेट ₹372 से बढ़ाकर ₹386 करने की घोषणा करता हूँ। हमारे किसानों के लिए यह बड़ी खुशी की बात है कि यह देश में गन्ने का सर्वाधिक रेट होगा. साथ ही ये घोषणा भी आज ही करता हूँ कि अगले वर्ष ये रेट बढ़ाकर ₹400 प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा.
Video:
Haryana government announces hike in sugarcane procurement price.
The rate of sugarcane has been increased by Rs 14 per quintal, taking the crop's rate to Rs 386. The rate of sugarcane for next year will be Rs 400 per quintal: Chief Minister ML Khattar. pic.twitter.com/KrZSfWzhPD
— ANI (@ANI) November 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2023 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

