देश

Gaganyaan Mission TV-D1 Test Flight Launched: इसरो रॉकेट ने क्रू एस्केप मॉड्यूल का सफलतापूर्वक किया परीक्षण, बंगाल की खाड़ी में सुरक्षित रूप से उतरा, देखें वीडियो

भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन/गगनयान के पहले रॉकेट हिस्सा - परीक्षण वाहन-डी1 (टीवी-डी1) का कुछ विलंब के बाद शनिवार सुबह 10 बजे सफल प्रक्षेेपण किया गया. इसका प्रक्षेपण सुबह 8 बजे निर्धारित था, लेकिन मौसम की स्थिति और खराब दृश्यता के कारण इसे सुबह 8.45 बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था.

Gaganyaan Mission TV-D1 Test Flight Launched: इसरो रॉकेट ने क्रू एस्केप मॉड्यूल का सफलतापूर्वक किया परीक्षण, बंगाल की खाड़ी में सुरक्षित रूप से उतरा, देखें वीडियो
Gaganyaan Mission TV-D1 Test Flight Launched (Photo: ISRO)

Gaganyaan Mission TV-D1 Test Flight Launched: भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन/गगनयान के पहले रॉकेट हिस्सा - परीक्षण वाहन-डी1 (टीवी-डी1) का कुछ विलंब के बाद शनिवार सुबह 10 बजे सफल प्रक्षेेपण किया गया. इसका प्रक्षेपण सुबह 8 बजे निर्धारित था, लेकिन मौसम की स्थिति और खराब दृश्यता के कारण इसे सुबह 8.45 बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था. लेकिन तकनीकी खामियाें के चलते आखिरकार सुबह 10 बजे इसका प्रक्षेपण किया गया. इस दौरान क्रू एस्केप मॉड्यूल के बंगाल की खाड़ी में सफलतापूर्वक गिरने का परीक्षण पूरा कर लिया गया. यह भी पढ़ें: Gaganyaan Mission TV-D1 Test Flight Launched: अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास, मिशन गगनयान की पहली टेस्ट उड़ान सफल, इसरो प्रमुख सोमनाथ ने वैज्ञानिकों को दी बधाई- VIDEO

इसरो ने इससे जुड़ा वीडियो भी जारी किया है. बता दें की इसरो ने बताया कि फ्लाइट टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन1 में किसी अनहोनी की दशा में अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने में यह क्रू-एस्केप प्रणाली काम आएगी. उड़ान भरते समय अगर मिशन में गड़बड़ी हुई तो यह प्रणाली क्रू मॉड्यूल के साथ यान से अलग हो जाएगी, कुछ समय उड़ेगी और श्रीहरिकोटा से 10 किमी दूर समुद्र में उतरेगी. इसमें मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों को नौसेना की ओर से समुद्र से सुरक्षित वापस लाया जाएगा.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2023 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).