DRDO ने पिनाका रॉकेट के अपग्रेड वर्जन का किया सफल परीक्षण, दुश्मनों को तबाह कर देगा ये लॉन्चर सिस्टम
चीन के साथ तनाव के दौरान भारत ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर अपने बाहुबली ‘पिनाक’ रॉकेट सिस्टम को तैनात कर दिया था.
राजस्थान: पिनाका एमके-I (एन्हांस्ड) रॉकेट सिस्टम (ईपीआरएस) (Pinaka Mk-I (Enhanced) Rocket System) और पिनाका एरिया डेनियल मुनिशन (एडीएम) रॉकेट सिस्टम का पोखरण रेंज में सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया. DRDO ने बताया कि पिछले पखवाड़े के दौरान विभिन्न रेंजों के लिए कुल 24 ईपीआरएस रॉकेट दागे गए. आवश्यक सटीकता और निरंतरता हासिल की गई.
चीन के साथ तनाव के दौरान भारत ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर अपने बाहुबली ‘पिनाक’ रॉकेट सिस्टम को तैनात कर दिया था. भगवान शिव के धनुष ‘पिनाक’ के नाम पर बना यह मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर पूरी तरह स्वदेशी है, जिसे डिफेंस रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने तैयार किया है.
Pinaka Mk-I (Enhanced) Rocket System (EPRS) &Pinaka Area Denial Munition (ADM) rocket systems were successfully flight tested at Pokhran Range. A total of 24 EPRS rockets were fired for different ranges during the last fortnight. Required accuracy & consistency was achieved: DRDO pic.twitter.com/kPJQpDGutV
— ANI (@ANI) April 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2022 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

