देश

Amethi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पति के साथ अपने नवनिर्मित आवास पर की गृह प्रवेश पूजा, देखें वीडियो

अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने पति जुबिन ईरानी के साथ पूजन-हवन कर अपने नवनिर्मित घर में गृह प्रवेश किया. गृह प्रवेश पूजा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें केंद्रीय मंत्री अपने पति के साथ पूजन-हवन करती नजर आ रही हैं.

Amethi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पति के साथ अपने नवनिर्मित आवास पर की गृह प्रवेश पूजा, देखें वीडियो
स्मृति ईरानी ने की गृह प्रवेश पूजा (Photo Credits: X)

Amethi: अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने अपने पति जुबिन ईरानी के साथ पूजन-हवन कर अपने नवनिर्मित घर में गृह प्रवेश किया. बताया जा रहा है कि इस गृह प्रवेश पूजा के लिए उज्जैन से विद्वान ब्राह्मणों को बुलाया गया था, उनके द्वारा पूजन संपन्न कराए जाने के बाद स्मृति ईरानी ने अपने आवास में गृह प्रवेश किया. इस गृह प्रवेश पूजा में बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि साल 2012 में स्मृति ईरानी ने अमेठी के गौरीगंज तहसील के मेदन मवई गांव में 11 बिस्वा जमीन खरीदी थी, जिस इस आलीशान मकान को बनाया गया है और पूजन-हवन के बाद केंद्रीय मंत्री ने गृह प्रवेश किया है. यह भी पढ़ें: Smriti Irani On Paid Period Leave: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने क्यों किया था पेड पीरियड लीव का विरोध, इंटरव्यू में बताई ये वजह

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).