एजेंसी न्यूज

Tunisha Sharma Funeral: तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोई शीजान खान की बहन फलक नाज, आस-पास के लोग भी हुए भावुक

तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार में उनके दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी शामिल हुए, लेकिन इस दौरान उनके पूर्व प्रेमी और और सह-कलाकार शीजान खान की बहन फलक नाज बुरी तरह टूट गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं.

Tunisha Sharma Funeral: तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोई शीजान खान की बहन फलक नाज, आस-पास के लोग भी हुए भावुक
आएएनएस (Photo Credits: IASNS)

Tunisha Sharma Funeral:  मंगलवार को तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार में उनके दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी शामिल हुए, लेकिन इस दौरान उनके पूर्व प्रेमी और 'अली बाबा दस्ता-ए-काबुल' के सह-कलाकार शीजान खान की बहन फलक नाज बुरी तरह टूट गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं. तुनिषा की मां द्वारा दायर पुलिस शिकायत के आधार पर शीजान पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है. वह पुलिस हिरासत में है. Tunisha Sharma Funeral Videos and Photos: अंतिम यात्रा की तरफ बढ़ा तुनिषा शर्मा का पार्थिव शरीर, एक्ट्रेस ने शो के सेट पर कर ली थी आत्महत्या (See Pics)

अंतिम संस्कार में शामिल हुए अन्य लोगों में अभिनेता विशाल जेठवा शामिल थे, जो अपनी मां, शिविन नारंग के साथ पहुंचे थे, विशाल के साथ अभिनेत्री अशनूर कौर भी पहुंचीं थीं. शाम साढ़े चार बजे तुनिषा का अंतिम संस्कार किया गया.

अभिनेता सिद्धार्थ निगम, अवनीत कौर, अभिषेक निगम, दीपिका सिंह और रीम शेख भी दिवंगत अभिनेत्रियों को अंतिम अलविदा कहने पहुंचे, तुनिषा ने 24 दिसंबर को सुसाइड कर लिया था. जाने-माने फिल्म निर्माता अब्बास-मस्तान ने भी दिवंगत अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी.

तुनिशा को आखिरी बार 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में देखा गया था, 24 दिसंबर को मुंबई के वसई में धारावाहिक के सेट पर रस्सी से लटकी पाई गई थीं. Tunisha Sharma Suicide Case: 'तारक मेहता' एक्ट्रेस Neha Mehta उर्फ अंजलि भाभी ने Pratyusha Banerjee केस को किया याद, Tunisha Sharma को लेकर कही ये बात

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2022 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).