Scam 2010 - The Subrata Roy Saga: हंसल मेहता ने आगामी सीरीज 'स्कैम 2010 - द सुब्रत रॉय' का किया ऐलान, Sony LIV पर जल्द होगा प्रसारण (Watch Video)
मशहूर फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने अपनी आगामी वेबसीरीज 'स्कैम 2010 - द सुब्रत रॉय' की घोषणा कर दी है. यह सीरीज 2010 के बहुचर्चित सहारा इंडिया पैसों के घोटाले पर आधारित है.
Scam 2010 - The Subrata Roy Saga: मशहूर फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने अपनी आगामी वेबसीरीज 'स्कैम 2010 - द सुब्रत रॉय' की घोषणा कर दी है. यह सीरीज 2010 के बहुचर्चित सहारा इंडिया पैसों के घोटाले पर आधारित है. सीरीज का निर्माण Applause Entertainment और SonyLIV मिलकर कर रहे हैं. सीरीज में अभिनेता प्रतीक गांधी सहारा इंडिया के संस्थापक सुब्रत रॉय की भूमिका निभाएंगे. अप्लॉज एंटरटेनमेंट और सोनी लिव ने यूट्यूब पर सीरीज का टीजर शेयर किया है. 'स्कैम 2010 - द सुब्रत रॉय' सीरीज में प्रतीक गांधी के अलावा श्वेता त्रिपाठी, अमायरा दस्तूर, नसीरुद्दीन शाह, रघुबीर यादव, सौरभ शुक्ला और मंदिरा बेदी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे सीरीज की रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं हुई है. हालांकि, उम्मीद है कि यह जल्द ही SonyLIV पर स्ट्रीम होगी.
देखें वीडियो:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

