Kangana Ranaut Viral Video: कंगना रनौत के 'जेन-जी' बयान पर लखनऊ में हंगामा; पुतला दहन रोकने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर पुतला लेकर भागा
बीजेपी सांसद कंगना रनौत द्वारा जेन-जी और प्रदर्शनकारी युवाओं पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. विरोध के दौरान जब कार्यकर्ता पुतला दहन करने वाले थे, तब एक पुलिस इंस्पेक्टर पुतला छीनकर भाग निकला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा युवाओं और 'जेन-जी' (Gen Z) पीढ़ी को लेकर दिए गए विवादित बयानों पर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक घमासान मच गया है. लखनऊ में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मॉल एवेन्यू चौराहे स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन के दौरान एक अनोखा वाकया सामने आया जब पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों से कंगना रनौत का पुतला छीनकर दौड़ पड़े. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut on Gen Z: BJP सांसद ने 'जेनरेशन गटर' वाली टिप्पणी पर सफाई दी, कहा- यह सभी युवाओं के लिए नहीं थी (Video)
पुतला छीनकर भागा पुलिस इंस्पेक्टर
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला कार्यकर्ता कंगना रनौत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पुतले को आग लगाने की तैयारी कर रही थीं. इसी बीच मौके पर तैनात यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर तेजी से आगे बढ़े और पुतले को छीनकर भाग निकले.
पुतला दहन नाकाम होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हुई. कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया.
यूपी पुलिस इंस्पेक्टर ने कंगना रनौत के पुतले का एक हिस्सा छीना और भाग गए
किस बयान पर शुरू हुआ पूरा विवाद?
हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलनों के संदर्भ में कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट साझा की थी. पोस्ट में उन्होंने प्रदर्शनकारी युवाओं और नई पीढ़ी को "जनरेशन गटर" (Generation Gutter) करार दिया था और उनकी जीवनशैली व भाषा पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंडी से बीजेपी सांसद ने देश की बेटियों और युवाओं का अपमान किया है. कांग्रेस की महिला प्रतिनिधियों ने मांग की कि कंगना रनौत अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से देश के युवाओं से माफी मांगें.
कंगना रनौत ने 'जेनरेशन गटर' वाली टिप्पणी पर सफाई दी
कंगना रनौत का पलटवार और सफाई
चौतरफा घिरने के बाद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी कर अपने बयान का बचाव किया. उन्होंने मीडिया के एक वर्ग और विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज में नागरिक बोध (Civic Sense) और सांस्कृतिक मर्यादा बनी रहनी चाहिए.
कंगना ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में अश्लीलता और अभद्र भाषा स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि जो लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था या देश के नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें जनता के आक्रोश और प्रतिक्रिया का सामना करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए.