VIDEO: लखनऊ में टीचर ने बच्चे को 21 सेकंड में मारे 7 थप्पड़, कान से निकला खून, शिक्षिका का वीडियो वायरल

वीडियो में महिला टीचर को 5वीं क्लास के छात्र को एक मिनट के अंदर लगातार 8 बार थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है.

लखनऊ की राजधानी में ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के टाउन हॉल पब्लिक स्कूल का एक चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है. फुटेज में प्रीति रस्तोगी नाम की एक शिक्षिका को 5वीं क्लास के छात्र को एक मिनट के अंदर लगातार 8 बार थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है.

घटना के बाद बच्चे के कान से खून निकला और उसी रात उसे बुखार भी आ गया. घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन और पुलिस से की है.

जानकारी के मुताबिक, ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के नेवगंज इलाके में टाउन हॉल पब्लिक स्कूल है. यहां उसी इलाके का एक बच्चा 5वीं क्लास में पढ़ता है. बच्चे के परिवार वालों ने बताया कि अंग्रेजी की शिक्षिका प्रीति रस्तोगी की क्लास चल रही थी और वह बच्चों के असाइनमेंट चेक कर रही थी. बेटे की कॉपी में 'वाटर' की जगह 'वेट' लिखा हुआ था. इस वजह से प्रीति रस्तोगी बहुत गुस्से में आ गईं.

उन्होंने एक मिनट के अंदर बच्चे को लगभग 8 बार थप्पड़ मारे. साथ ही, उसके कान को बुरी तरह से मोड़ा. इससे बच्चे के कान से खून निकल गया. दर्द से कराहते बच्चे ने पूरी घटना के बारे में प्रिंसिपल को बताया और शिकायत की. इस पर प्रिंसिपल ने क्लास में जाने के लिए कहकर मामले को टाल दिया. छुट्टी के बाद जब बच्चा घर पहुँचा तो उसकी माँ ने उसके गाल पर उंगलियों के निशान देखे.

जब उन्होंने इस बारे में बच्चे से बात की तो बच्चे ने पूरी घटना बताई. जिसके बाद उसकी माँ ने 112 डायल करके स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस को भी सूचित किया. पीड़ित के मुताबिक, शिकायत मिलने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. शनिवार शाम को घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ. जिसमें शिक्षिका का यह कृत्य कैद हुआ है. परिवार उक्त घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro: शर्मनाक! दिल्ली मेट्रो के कालकाजी मंदिर स्टेशन पर लिफ्ट में शख्स ने महिलाओं के सामने की पेशाब, VIDEO वायरल

Sasaram Swing Collapse Video: बिहार के सासाराम में डिज़नीलैंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से कई महिलाएं और बच्चे घायल; चीख-पुकार का वीडियो आया सामने

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड