Russian Woman To Marry Bihar Man: रूस में हुआ प्यार, बिहार में बनेगी शादी की बात! रूसी युवती जूली ने राहुल यादव के लिए छोड़ा अपना देश, नवंबर में हो सकती है शादी

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है. अब नवंबर 2026 में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी होने की संभावना है. यह अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे 'लव नोज़ नो बॉर्डर्स' (Love Knows No Borders) की मिसाल बता रहे हैं.

Russian Woman To Marry Bihar Man: प्यार की कोई सरहद नहीं होती, यह कहावत एक बार फिर सच साबित होती नजर आ रही है. रूस में काम करने के दौरान बिहार के भागलपुर निवासी राहुल यादव की मुलाकात रूसी युवती जूली से हुई. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. अब जूली हजारों किलोमीटर का सफर तय कर राहुल के साथ रहने के लिए बिहार पहुंच चुकी हैं. दोनों परिवारों की सहमति के बाद नवंबर 2026 में दोनों की शादी होने की उम्मीद जताई जा रही है.

राहुल यादव रूस में काम करते थे, जहां उनकी मुलाकात जूली से हुई. समय के साथ दोनों एक-दूसरे के करीब आए और रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया. जूली ने राहुल के साथ जीवन बिताने के लिए रूस छोड़कर बिहार के भागलपुर आने का निर्णय लिया.

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है. अब नवंबर 2026 में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी होने की संभावना है. यह अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे 'लव नोज़ नो बॉर्डर्स' (Love Knows No Borders) की मिसाल बता रहे हैं.

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल दावों के संबंध में आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. इसलिए शादी की तारीख और अन्य विवरणों की पुष्टि का इंतजार किया जाना चाहिए.

Share Now