Golden Turtle Found In Nepal: नेपाल में मिला सुनहरे खाल वाला कछुआ, दर्शन करने आ रहे हैं लोग

कछुए (Turtle) को अब तक आपने पानी में तैरते हुए और जमीन पर चलते हुए देखा ही होगा. आमतौर पर कछुए को एक शांत जीव माना जाता है. लेकिन कछुए का शिकार और उसकी तस्करी बड़े पैमाने पर होती है. जिसे रोकने के लिए दुनियाभर के देश हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. वैसे तो कछुआ कई तरह और अलग-अलग रंग के होते हैं. लेकिन कभी आपने गोल्डन यानी सुनहरे रंग (Golden Shell) का कछुआ देखा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि नेपाल (Nepal) में एक ऐसा ही कछुआ मिला है. जिसका सेल यानी उपरी खाल सोने के रंग जैसा है. जो देखने में बेहद शानदार लगता है. वहीं, लोग इसे अब आस्था की नजर से देख रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग इस अद्भुत कछुए को देखने पहुंच रहे हैं.

कछुए की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट-twitter)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह अनोखा कछुआ नेपाल के धनुषा जिले के धनुषधाम नगर निगम (Dhanushadham Municipality) इलाके मिला है. इस सुनहरे खाल वाले कछुए की पहचान मिथिला वाइल्‍डलाइफ ट्रस्‍ट ने इंडियन फ्लैप कछुए के रूप में की है. वहीं इस कछुए के रंग का कारण जेनेटिक म्‍यूटेशन बताया जा रहा है. जिसके के कारण इसका रंग इस तरह से हो गया.

वन्‍यजीव विशेषज्ञ कमल देवकोटा (Kamal Devkota) ने कहा कि इस नेपाल की धार्मिक और संस्कृति दृष्टि से कछुए हमेशा से महत्वपूर्ण माना गया है. उन्होंने कहा कि कई लोगों का मानना ​​है कि भगवान विष्णु ने ब्रह्मांड को विनाश से बचाने के लिए एक कछुए का रूप अवतार लिया है.

कछुए के रूप में भगवान विष्णु का अवतार भारतीय पौराणिक कथाओं में कूर्म के रूप में जाना जाता है. पूरे भारत में और यहां तक ​​कि नेपाल में भी मंदिरों में कछुए की पूजा की जाती है. उन्होंने कहा कि नेपाल में पाए जाना वाला यह पहला सुनहरे रंग वाला अनोखा कछुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Live Score Update: मुंबई में वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Pitch Report And Weather Update: वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\