VIDEO: वायरल गर्ल मोनालिसा को देखने उमड़े लोग, भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने संभाला मोर्चा; फिल्म 'डायरी ऑफ मणिपुर' में आएंगी नजर
महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली 'मोनालिसा' अब असल जिंदगी में भी लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है.
Viral Girl Monalisa: महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली 'मोनालिसा' अब असल जिंदगी में भी लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा. यह घटना बुधवार (16 जुलाई) शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है. मोनालिसा जैसे ही पिछोर स्थित रेस्ट हाउस पहुंचीं, लोगों को उनके आने की खबर मिल गई. कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई. हर कोई अपने मोबाइल में उन्हें कैद करने की कोशिश करता नजर आया.
वायरल गर्ल मोनालिसा को देखने उमड़े लोग
मोनालिसा को देखकर खुशी से झूम उठे फैंस
वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से फैंस मोनालिसा को देखकर खुशी से झूम रहे हैं, और वह खुद भी हाथ हिलाकर सबका अभिवादन कर रही हैं. लोगों की दीवानगी इस कदर थी कि कुछ लोग दीवारों पर चढ़कर भी उन्हें देखने की कोशिश करते नजर आए.
फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ में आएंगी नजर
करीब डेढ़ घंटे तक रेस्ट हाउस में रुकने के बाद मोनालिसा वहां से उत्तर प्रदेश के इटावा के लिए रवाना हो गईं, जहां वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग करेंगी. इस फिल्म को फिल्ममेकर सनोज मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं.
मोनालिसा ने चाहनेवालों का धन्यवाद किया
मोनालिसा ने जाते-जाते अपने चाहनेवालों का धन्यवाद भी किया और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "इतना प्यार मिला, दिल भर आया. पिछोर की यादें हमेशा साथ रहेंगी."
यह घटना साबित करती है कि सोशल मीडिया से निकला टैलेंट अब जमीन पर भी उतना ही असरदार साबित हो रहा है. मोनालिसा अब सिर्फ वायरल गर्ल नहीं, बल्कि एक उभरती फिल्म स्टार बन चुकी हैं.