अनसुलझा रहस्य! आखिर क्यों इस पुल से कूदकर कुत्ते करते हैं आत्महत्या

मामला स्कॉटलैंड का है

photo credit: Facebook

भारत में हर साल, हजारों की संख्या लोग आत्महत्या कर लेते हैं. आत्महत्या के कारणों पर नजर डालें तो मानसिक तनाव, आर्थिक मजबूरी और पारिवारिक कारण देखा जाता है. लेकिन कोई जानवर आत्महत्या कर ले तो मन सवाल उठता है कि यह कैसे हो सकता है. लेकिन यकीन मानिए एक ऐसा पुल भी है जहां पर कुत्ते पहुंचने के बाद आत्महत्या कर लेते हैं.

मामला स्कॉटलैंड का है. जहां एक ऐसा पुल है जिससे कूदकर कई कुत्ते आत्महत्या कर चुके हैं. खबरों के मुताबिक इस पुल की उंचाई 50 फुट के करीब है. इस पुल से तकरीबन 600 कुत्तें कूदे जिसमें से 50 मर चुकें हैं. लेकिन अब तक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है की आखिर क्या वजह है जो इस जगह पर आने के बाद कुत्ते खुद कूद जाते हैं. लगातार बढ़ती घटना के बाद इस पुल पर नोटिस बोर्ड भी लगा दिया गया है.

वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इस घटना में किसी  भूत का हाथ है. ऐसा माना जाता है कि इस किले में आज भी व्हाइट लेडी नामक महिला का भूत घूमता है. धार्मिक और दर्शन शास्त्र के अध्यापक पॉल ओवेंस अपना अनुभव साझा करते हुए कहते है कि जब वे एक बार पुल पर खड़े होकर निचे देख रहे थे तब उन्हें अहसास हुआ की किसी ने पीछे से पीठ पर उंगली से छुआ.

इस पुल से एक शख्स अपने बेटे को भी निचे फेंक कर खुद आत्महत्या करने की कोशिश कर चूका है. आज भी यह पुल एक पहेली बनकर लोगों के आगे खड़ा है. तो वहीं कुत्तों के आत्महत्या करने का राज आज भी जस- का- तस बना है.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी