Delhi की 'दारू वाली आंटी' फिर चर्चा में, केजरीवाल सरकार से बोलीं- ठेका खोल दो, दारू अंदर और कोरोना बाहर (Watch Video)

दिल्ली की 'दारू वाली आंटी' फिर चर्चा में, केजरीवाल सरकार से बोलीं- ठेका खोल दो, दारू अंदर और कोरोना बाहर

दारू वाली आंटी' डॉली (Photo Credits YouTube)

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तीन मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है. दिल्ली में जिस दिन लॉकडाउन की घोषणा हुई. उस दिन शराब के ठेके पर शराब खरीदने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई थी. इन्हीं लोगों में शिवपुरी की रहने वाली 58 वर्षीय डॉली नाम की महिला जिसे लोगों ने बाद में  दारू वाली आंटी (Daru Wali Aunty) कहा, उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. शराब के ठेके पर शराब की लाइन में खड़ी नजर आई आंटी से लोगों ने जब उन्हें पूछा कि वे लाइन में क्यों खड़ीं है तो उन्होंने जवाब दिया कि दवा के ज्यादा इस महामारी के लिए शराब फायदा पहुंचाएगा. दारू वाली आंटी का कुछ इसी तरह से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें वे दिल्ली सरकार से दारू का ठेका खोलने की मांग कर रही हैं.

वायलर वीडियो में दारू वाली आंटी' डॉली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) से मांग कर रही है कि दिल्ली में शराब के जो ठेक बंद है उसे खोल दिया जाए. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में जो बेड और ऑक्सीजन कम पड़ रहे हैं, उस समस्या का समाधान ठेका है, दो पैग कोई लगाएगा तो उसका कोरोना मर जाएगा, पैग अंदर जाएगा, कोरोना बाहर आ जाएगा. यह भी पढ़े: COVID-19: दिल्ली में कोरोना से हालात गंभीर, ऑक्सीजन की कमी- सिर्फ 100 ICU बेड बचे 

देखें वीडियो:

दारू वाली आंटी ने कहा कि अगर दारू के ठेके खुल गए तो अस्पतालों में जो बेड को लेकर दिक्कत हो रही है. दिल्ली सरकार को जो इतनी दिक्कत आ रही है. वह दिक्कत सरकार की खत्म हो जाएगी. वहीं आगे आंटी ने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर की भी दिक्कत दूर हो जाएगी, जो लोग पीने वाले हैं, उनके अंदर शराब जाएगा, कोरोना सही हो जाएगा.

दरअसल दिल्ली में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में पहले 19 अप्रैल से 26 मै तक लॉकडान लगा. जिसके बाद सरकार ने लॉकडाउन को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया हैं. इस बीच शराब के ठेके बंद होने की वजह से शराब पीने वाले परेशान हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट