Mumbai Local Mega Block: 15 फरवरी को सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न लाइन पर रेल सेवा होगी प्रभावित, घर से निकलने से पहले चेक करें शेड्यूल
मुंबई लोकल के यात्रियों के लिए रविवार, 15 फरवरी 2026 को यात्रा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. रेलवे ने पटरियों और सिग्नलिंग के रखरखाव के लिए सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न लाइनों पर मेगा ब्लॉक घोषित किया है. जानें प्रभावित रूट और समय.
Mumbai Local Mega Block: मुंबई के उपनगरीय रेलवे नेटवर्क (Mumbai's suburban Railway Network) पर रविवार, 15 फरवरी 2026 को विभिन्न लाइनों पर मेंटेनेंस ब्लॉक (Maintenance Block) लिया जाएगा. ट्रैक, सिग्नलिंग और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव के लिए सेंट्रल (Central), हार्बर (Harbor) और वेस्टर्न लाइनों (Western Line) पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी. हालांकि, यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि ट्रांसहार्बर और उरण लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, क्योंकि ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी या देरी से चलेंगी. यह भी पढ़ें: Mumbai Local Mega Block Update: मुंबईकर ध्यान दें, 8 फरवरी को सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइन पर रहेगा मेगा ब्लॉक, घर से निकलने से पहले चेक करें शेड्यूल
सेंट्रल लाइन: माटुंगा-मुुलुंड के बीच ब्लॉक
सेंट्रल लाइन पर माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर सुबह 11:05 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा.
- डाउन फास्ट लाइन: सीएसएमटी (CSMT) से सुबह 10:36 से दोपहर 3:10 बजे के बीच छूटने वाली ट्रेनों को माटुंगा में स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा. ये ट्रेनें अपने गंतव्य पर करीब 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी.
- अप फास्ट लाइन: ठाणे से सुबह 11:03 से दोपहर 3:38 बजे के बीच छूटने वाली ट्रेनें मुलुंड से स्लो लाइन पर चलेंगी और माटुंगा के बाद वापस फास्ट लाइन पर जुड़ेंगी.
हार्बर लाइन: कुर्ला-वाशी के बीच सेवाएं रद्द
हार्बर लाइन पर कुर्ला और वाशी के बीच सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक ब्लॉक रहेगा. इस दौरान वाशी, बेलापूर और पनवेल की ओर जाने वाली सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहेंगी.
- रद्द ट्रेनें: सीएसएमटी से वाशी/पनवेल के लिए सुबह 10:34 से दोपहर 3:36 बजे के बीच कोई ट्रेन नहीं चलेगी. इसी तरह, पनवेल/वाशी से सीएसएमटी के लिए सुबह 10:17 से दोपहर 3:47 बजे तक की सेवाएं रद्द रहेंगी.
- विशेष व्यवस्था: यात्रियों की सुविधा के लिए सीएसएमटी से कुर्ला और पनवेल से वाशी के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. हार्बर लाइन के यात्री सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच ठाणे-वाशी/नेरुल रूट से यात्रा कर सकेंगे.
वेस्टर्न लाइन: राम मंदिर-बोरीवली जंबो ब्लॉक
वेस्टर्न रेलवे पर राम मंदिर और बोरीवली स्टेशनों के बीच सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अप फास्ट और 5वीं लाइन पर जंबो ब्लॉक रहेगा.
- डायवर्जन: ब्लॉक के दौरान सभी अप फास्ट ट्रेनें बोरीवली और अंधेरी के बीच स्लो या 6वीं लाइन पर चलाई जाएंगी.
- रद्द सेवाएं: कुछ उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ अंधेरी/बोरीवली की ट्रेनें केवल गोरेगांव (हार्बर लाइन) तक ही चलेंगी.
ट्रांसहार्बर और उरण लाइन
रविवार को ट्रांसहार्बर (ठाणे-वाशी/पनवेल) और उरण लाइन पर किसी भी ब्लॉक की घोषणा नहीं की गई है. इन रूट्स पर ट्रेनें अपने नियमित समय के अनुसार ही संचालित होंगी.
यात्रियों से अनुरोध है कि वे स्टेशन मास्टर या आधिकारिक रेलवे ऐप पर विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करें ताकि अंतिम समय में होने वाली असुविधा से बचा जा सके.