मुंबई: लोकल ट्रेन के महिला कोच में चढ़ा एक लड़का, कुछ देर बाद करने लगा मास्टरबेशन, देखें वायरल वीडियो

मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास महिला कोच में एक लड़का चढ़ा और वो दरवाजे के पास बैठ गया. कुछ देर बाद लड़के ने अश्लील हरकत करनी शुरु कर दी. ट्रेन में सवार महिला उसकी हरकत को देख दंग रह गई और इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन (Photo Credits: ANI)

मुंबई: मुंबई में लाखों महिलाएं रोजाना लोकल ट्रेन (Local Train) से सफर करती हैं. कई बार महिलाओं के कोच (Ladies Coach) में लड़के भी चढ़ जाते हैं. महिलाएं भी महिला कोच में सफर कर रहे लड़कों को बच्चा समझकर, कोई ऐतराज नहीं जताती हैं, लेकिन अगर कोई लड़का ट्रेन के महिला कोच में चढ़ने के बाद गंदी हरकत (Dirty Activity) करने पर उतारू हो जाए तो उसे बच्चा समझने की भूल बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए. हालांकि महिलाओं के सामने सरेआम अश्लील हरकत करने के कई मामले सामने आ चुके हैं. इसी कड़ी में मायानगरी मुंबई (Mumbai) में बीती रात एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

दरअसल, रोजाना की तरह एक महिला लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास महिला कंपार्टमेंट (First Class Compartment of Local Train) में सवार होकर अपनी मंजिल के लिए निकली. तभी उस महिला ने देखा कि एक लड़का भी उसी कोच में चढ़ गया. वो लड़का ट्रेन के दरवाजे के पास ही नीचे फर्श पर बैठ गया और कुछ देर बाद उसने जो हरकत करनी शुरू की, उसे देखकर महिला की हैरानी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा. उसे यह समझने में जरा सी भी देर नहीं लगी कि वो उसे बच्चा समझने की गलती कर रही है.

येद्रिला सेनगुप्ता (Yendrilla Sengupta) नाम की एक महिला ने बच्चे की अश्लील हरकत वाला वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है और मुंबई पुलिस को भी यह वीडियो टैग किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक लड़का फर्स्ट क्लास महिला कोच के दरवाजे के पास नीचे बैठा हुआ है और अश्लील हरकत करना नजर आ रहा है.

अश्लील हरकत करता हुआ लड़का- 

हालांकि इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद वीडियो पर मुंबई पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी है. आप भी देखें. यह भी पढ़ें: मुंबई: रिक्शा ड्राइवर ने 19 वर्षीय युवती के सामने किया मास्टरबेशन

मुंबई पुलिस का ट्वीट- 

इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है चूंकि वह मानसिक रूप से बीमार है, क्या वह समझता है कि वो जो कर रहा है वह सही है या गलत. दरअसल, हम अपने आसपास जिन चीजों को देखते हैं वो किसी के भी दिमाग को भ्रष्ट करने के लिए काफी है. एक यूजर ने लिखा कि इस लड़के के व्यवहार का कोई औचित्य नहीं है. अगर यह मानसिक रूप से समझदार है तो इसे सेक्स एजुकेशन और उचित व्यवहार की सीख देने की जरूरत है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड