गुजरात: गिरनार के पास शहर की सड़क पर घूमते दिखे 7 शेर, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

गुजरात के गिरनार के पास स्थित एक शहर में शेरों का झुंड घूमता हुआ दिखाई दिया. बारिश के बीच करीब 7 शेर जंगल से निकलकर शहर में पहुंच गए और सड़क पर इस तरह से घूमते दिखे, जैसे कि वो अपने जंगल में सैर कर रहे हों. सड़क पर सैर करते शेरों के इस वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

जंगल का राजा शेर/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

गिरनार: शेर (Lion) को जंगल का राजा (king Of Forest) कहा जाता है, उसकी आक्रामकता, साहस और शिकार करने की क्षमता को देखकर जंगल के अन्य जानवर भी उससे खौफ खाते हैं. ऐसे में किसी इंसान को शेर के दर्शन हो जाना, मतलब साक्षात यमराज के दर्शन हो जाने जैसा माना जाता है, लेकिन गुजरात (Gujrat) का गिरनार जंगल (Girnar) बाकी जंगलों से बेहद अलग और खास है. यह एकमात्र ऐसा जंगल है, जो एशियाई शेरों की घर माना जाता है. यहां रहने वाले शेर अक्सर रिहायशी इलाकों में घुस जाते हैं. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो गिरनार के पास स्थित एक शहर से सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रात का समय है और बारिश हो रही है. इस बारिश के बीच जंगल से निकलकर करीब 7 शेर शहर में सैर करने के लिए पहुंच गए.

शेरों का यह झुंड सड़क पर घूमता हुआ दिखाई (Lions Roaming in City) दे रहा है, इन शेरों को देखकर आस-पास कुत्तों के भौंकने की आवाज आ रही है, लेकिन कुत्ते इन शेरों के आस-पास नजर नहीं आ रहे हैं. ये शेर शहर की सड़क पर इस तरह से घूम रहे हैं, जैसे वो अपने जंगल में घूम रहे हों. बताया जा रहा है गुजरात में बीते दिनों हुई बारी बारिश (Heavy Rain) और बाढ़ (Flood) के चलते गिर जंगल के वन्यजीवों (Wild Life of Gir) का जीवन खासा प्रभावित हुआ है. यह भी पढ़ें: गुजरात: आते-जाते लोगों के बीच सड़क पार करता दिखा शेर, देखें गिर के जंगल के राजा का यह हैरान करने वाला वीडियो

शहर की गलियों में घूमते 7 शेरों का वीडियो-

हालांकि इससे पहले भी जूनागढ़ जिले के बिल्खा रोड़ से जंगल के राजा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें गिर जंगल से बाहर निकलकर शेर इंसानों के सामने घूमता नजर आ रहा था, जबकि इंसान भी इन शेरों के सामने बेखौफ होकर घूमते हुए नजर आ रहे थे. यह भी पढ़ें: गुजरात: मांसाहारी से शाकाहारी बना गिर के जंगल का राजा, घास खाते शेर का यह Viral Video देख लोग हुए हैरान

दरअसल, गिर जंगल के शेर कई बार आस-पास के रिहायशी इलाकों में दाखिल हो जाते हैं और वहां घूमते हुए देखे जाते हैं. गौरतलब है कि गुजरात स्थित गिर वन्यजीव अभ्यारण्य एशिया में शेरों के रहने का एकमात्र निवास स्थान माना जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड