यहां सुंदर मानी जाती हैं मोटी लड़कियां, मोटी होने के लिए लड़कियों देनी पड़ जाती है जान

आजकल के जमाने में हर लड़की अपने आपको स्लिम और ट्रिम रखना चाहती है और इसके लिए वो जिम में घंटों पसीना बहाती है. हर लड़की को जीरो फिगर का क्रेज़ है. लेकिन क्या आप जानते हैं एक देश ऐसा भी है जहां लड़कियां पतली नहीं मोटी होना चाहती है और मोटी होने के लिए वो बहुत जद्दो-जहद भी करती हैं...

प्रतीकात्मक तस्वीर(Photo Credit: Pixabay)

आजकल के जमाने में हर लड़की अपने आपको स्लिम और ट्रिम रखना चाहती है और इसके लिए वो जिम में घंटों पसीना बहाती है. हर लड़की को जीरो फिगर का क्रेज़ है. लेकिन क्या आप जानते हैं एक देश ऐसा भी है जहां लड़कियां पतली नहीं मोटी होना चाहती है और मोटी होने के लिए वो बहुत जद्दोजहद भी करती हैं. अफ्रीका का एक देश ऐसा भी है जहां लड़कियों को मोटा करने के लिए 16000 तक कैलोरी डाइट लेने के लिए मजबूर किया जाता है. 'चैनल्स 4 अनरिपोर्टेड वर्ल्ड' की एक चौंका देनेवाली डोक्युमेंट्री सामने आई है.

अफ्रीका के मॉरीटेनिया में लड़कियों के मोटापे से उनकी सुंदरता और संपन्नता को आंका जाता है. यहां की औरतों को मोटा होने के लिए अमानवीय हथकंडों से गुजरना पड़ता है. मॉरीटेनिया में दो महीने का एक 'फीडिंग सीजन' होता है इस सीजन के दौरान 11 साल की लड़कियों को मोटा करने के लिए ऊंट का दूध, खिचड़ी जैसी चीजें खिलाई जाती हैं ताकि वह वजन बढ़ा सकें और पुरुषों के लिए आकर्षक बन सकें. दुःख की बात है लड़कियों की मां उन्हें जबरदस्ती खाने को मजबूर करतीं हैं. खाते- खाते उनके पेट में दर्द हो जाता है, उल्टियां करने लगतीं है फिर भी उन्हें जबरदस्ती खाना खिलाया जाता है. लड़कियों की मां ऐसा इसलिए करतीं हैं ताकि उनकी बेटी आकर्षित लगे और आसानी से उसकी शादी हो जाए.

यह भी पढ़ें : यहां शादी के बाद तीन दिनों तक दूल्हा-दुल्हन नहीं जा सकते हैं बाथरूम, अजीब जरुर लगेगी-लेकिन सच्ची है

जो लोग गरीब होते है उनके घर में खाने की कमी होती है, वो अपनी बच्चियों को मोटा करने के लिए बहुत ही खतरनाक तरीका अपनाते हैं. वो अपनी बच्चियों को जानवरों को मोटा करने वाला केमिकल पीने के लिए मजबूर करते हैं. अगर घर में ज्यादा खाना नहीं होता तो परिवार के लोग भूखे रह जाते हैं ताकि लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा खाना मिल सके. जब बच्चियां खाने से मना करतीं हैं तो उनकी मां उन्हें रस्सी से बांध देतीं हैं और तब तक नहीं खोलतीं जब तक वो खाने के लिए हां न कर दे.

मॉरीटेनिया में करीब एक चौथाई लड़कियों को ज्यादा खाने के लिए मजबूर किया जाता है. ज्यादा खाने से बच्चियों में डायबिटीज, हार्ट फेल और किडनी के फेल होने का खतरा बढ़ जाता है. 'सीजन फीडिंग' की वजह से कई बच्चियां अपनी ज़िन्दगी से हाथ धो बैठी हैं फिर भी लड़कियों को खूबसूरत बनाने का ये दकियानूसी रिवाज ख़त्म नहीं हो रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट