Viral Video: अमेजन के घने जंगलों के बीच नहर में दिखा काले रंग का विशालकाय एनाकोंडा, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमेजन के घने जंगलों के बीच नहर में काले रंग का एक विशालकाय एनाकोंडा नजर आ रहा है. यह नजारा लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है.
Giant Anaconda Viral Video: सांपों (Snakes) का नाम सुनते ही कई लोगों की डर के मारे हालत खराब हो जाती है, इसलिए सांपों से खौफ खाने वाले लोग यही कामना करते हैं कि उनका सामना कभी किसी सांप (Snake) से न हो. वहीं दूसरी तरफ कई लोग सांपों से बेखौफ होकर खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर विभिन्न प्रजाति के खतरनाक सांपों के वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं. इस बीच इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें अमेजन के घने जंगलों के बीच नहर में काले रंग का एक विशालकाय एनाकोंडा (Anaconda) नजर आ रहा है. यह नजारा लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है.
इस वीडियो को @Sheetal2242 नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक बार फिर से अमेजन के जंगलों में बड़े एनाकोंडा सांप को देखा गया. करीब 8 सेकेंड के इस वीडियो में विशालकाय एनाकोंडा को देखने के बाद किसी की भी सिट्टी-पिट्टी गुल होना लाजमी है. यह भी पढ़ें: Viral Video: झील में रेंगते विशालकाय एनाकोंडा ने उड़ाए पर्यटकों के होश, ब्राजील से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो
अमेजन के जंगलों के बीच नहर में दिखा विशाल एनाकोंडा
इस वीडियो को हेलीकॉप्टर से शूट किया गया है, काफी ऊंचाई पर मौजूद हेलीकॉप्टर से देखने पर पानी में तैर रहे एनाकोंडा का आकार काफी विशाल नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि इससे पहले नॉर्दन ग्रीन एनाकोंडा सांप देखने को मिला था, जिसकी लंबाई 26 फीट थी और इसे अब तक का सबसे लंबा एनाकोंडा माना गया है. वैज्ञानिकों को इस प्रजाति का एनाकोंडा अमेजन रेन फॉरेस्ट में देखने को मिला था और अब इस एनाकोंडा को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.