BPPS से योगा टीचर ट्रेनिंग कोर्स करने पर मिलेगा सरकारी डिप्लोमा? PIB ने किया पर्दाफाश

दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि योग इस घातक वायरस से बचाव के लिए एक कारगर उपाय हैं, क्योकि इससे शरीर स्वस्थ रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इस बीच महामारी का फायदा उठाकर कुछ लोग छल कर रहे है.

फर्जी पोस्ट (Photo Credits: PIB)

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि योग इस घातक वायरस से बचाव के लिए एक कारगर उपाय हैं, क्योकि इससे शरीर स्वस्थ रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इस बीच महामारी का फायदा उठाकर कुछ लोग छल कर रहे है. ऐसे ही एक झूठे दावे का पत्र सूचना कार्यालय (Press Information Bureau/ पीआईबी) ने पर्दाफाश किया है.

'पीआईबी फैक्ट चेक' ने एक ट्वीट कर कहा “एक विज्ञापन में यह दावा किया गया है कि 'BPPS' से योगा टीचर ट्रेनिंग कोर्स करने पर 'सरकारी डिप्लोमा' दिया जाएगा.” प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की ‘पीआईबीफैक्टचेक' (PIB Fact Check) यूनिट ने इस दावे को गलत बताया है. Fact Check: लखनऊ के कृष्णा नगर और जानकीपुरम परीक्षा केंद्रों में JEE 2020 परीक्षा कर दी गई रद्द? PIB ने किया इस वायरल पोस्ट की सच्चाई का खुलासा

ऐसी किसी भी योगा टीचर ट्रेनिंग कोर्स का खंडन करते हुए पीआईबी ने कहा “यह दावा भ्रामक है. एमएसएमई मंत्रालय (Ministry of MSME) एवं आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH) ने ऐसे किसी भी कोर्स से जुड़े हुए नहीं हैं और ना ही ऐसे किसी कोर्स को सरकारी प्रमाणिकता प्रदान करते हैं.”

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों कोरोना वायरस से संबंधित हर फेक न्यूज जंगल की आग की तरह फैल रही है. ऐसे में हम आपसे अपील करते है कि किसी भी ऑनलाइन खबर या पोस्ट पर विश्वास करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच जरुर कर लें. सोशल मीडिया पर ऐसी झूठी खबरों को शेयर करने से परहेज करें. साथ ही साथ अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड