वायरल

नई दिल्ली: इस रेस्टोरेंट ने शुरू की आर्टिकल 370 थाली, कश्मीरियों को मिलेगी 370 रूपये की छूट

दिल्ली के कनॉट प्लेस के एक रेस्टोरेंट में जम्मू कश्मीर के मूल निवासियों के लिए खाने में छूट दी है. ये रेस्टोरेंट सुपर साइज की थाली पर स्पेशल ऑफर दे रहा है. अर्डोर 2.1 नाम का रेस्टोरेंट जम्मू-कश्मीर के निवासियों को आर्टिकल 370 के साथ हर थाली पर 370 रूपये की विशेष छूट दे रहा है.

नई दिल्ली: इस रेस्टोरेंट ने शुरू की आर्टिकल 370 थाली, कश्मीरियों को मिलेगी 370 रूपये की छूट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली: दिल्ली के कनॉट प्लेस के एक रेस्टोरेंट में जम्मू कश्मीर के मूल निवासियों के लिए खाने में छूट दी है. ये रेस्टोरेंट सुपर साइज की थाली पर स्पेशल ऑफर दे रहा है. अर्डोर 2.1 नाम का रेस्टोरेंट जम्मू-कश्मीर के निवासियों को आर्टिकल 370 के साथ हर थाली पर 370 रूपये की विशेष छूट दे रहा है. ये स्पेशल छूट पाने के लिए जम्मू-कश्मीर के निवासियों को बस अपना पहचान पत्र दिखाने की जरूरत है. यहां वेजिटेरियन थाली की कीमत 2,370 रूपये और मांसाहारी थाली की कीमत 2,669 रूपये टैक्स के बिना है. जम्मू और कश्मीर के शाकाहारी मेन्यू में कश्मीरी पुलाव, नदरू की शामी, खमीर की रोटी, दम आलू और कहवा शामिल हैं. वहीं मांसाहारी में कश्मीरी पुलाव, नदरू की शामी, खमीर की रोटी, रोगन जोश और कहवा है.

रेस्टोरेंट अतीत में ऑफ-बीट थालीस शुरू करने के लिए प्रसिद्ध रहा है. इस अनोखे रेस्टोरेंट में "मोदी जी 56 इंच थली" और "बाहुबली पिचर" भी है. अनुच्छेद 370 का नया ऑफर लाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तूफान मच गया है. आम चुनावों का जश्न मनाने के लिए, अर्डोर 2.1 (Ardor 2.1) ने एक चुनावी-विशेष थाली शुरू की थी, जिसे यूनाइटेड इंडिया थाली भी कहा जाता है. इस थाली में भारत के 28 राज्यों को समर्पित 28 अलग-अलग व्यंजन हैं.

यह भी पढ़ें: रेस्टोरेंट चेन 'सोडा बॉटल ओपनर वाला' ने मुंबई के डब्बावालों पर निकाली स्पेशल कॉमिक बुक 'डब्बावाला'

अगर आप चुनाव के दौरान इस रेस्टोरेंट में जाते हैं तो आपको उस चुनाव स्टेट के अनुसार एक कॉम्पलिमेंट्री डिश मिलेगी. अनोखे नामों और परंपरागत भोजन के लिए ये रेस्टोरेंट काफी प्रसिद्ध है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).