ऑस्ट्रेलिया: कमोड में छिपकर बैठा था बड़ा सा सांप, दूसरे दिन वाश बेसिन में भी मिला अजगर, देखें तस्वीरें

एक महिला को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा डर तब लगा जब उसके घर में से दो दिनों में लगातार दो सांप निकले. केर्न्स (Cairns) की निकोल एरे (Nicole Errey), पिछले शुक्रवार जब ऑफिस से घर आईं और बाथरूम गई तो उन्हें टॉयलेट सीट पर कुछ 'डार्क चीज' कमोड से बाहर झांकते हुए देखा.

बाथरूम से मिले दो सांप, (फोटो क्रेडिट्स: फेसबुक)

ऑस्ट्रेलिया: एक महिला को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा डर तब लगा जब उसके घर में से दो दिनों में लगातार दो सांप निकले. केर्न्स (Cairns) की निकोल एरे (Nicole Errey), पिछले शुक्रवार जब ऑफिस से घर आईं और बाथरूम गई तो उन्हें टॉयलेट सीट पर कुछ 'डार्क चीज' कमोड से बाहर झांकते हुए दिखी. सांप को देखकर वो बहुत डर गई और तुरंत केर्न्स के स्नेक रिमूवल डेव वाल्टन को बुलाया. उन्होंने सांप को बड़ी ही आसानी से बाथरूम के कमोड से निकाला.

अगले दिन निकोल की बहन जो उनके साथ रह रही थीं,उन्होंने दूसरे टॉयलेट का इस्तेमाल किया. नाइट आउट के लिए जाने से पहले उन्होंने सारी खिड़कियां और दरवाजे अच्छी तरह से बंद कर दिए ताकि फिर से घर में कोई सांप न घुस आए. लेकिन जब वो घर के दूसरे बाथरूम का इस्तेमाल करने गई तो, वहां एक और सांप देखा. सांप को पकड़ने के लिए उन्होंने फिर से वाल्टन को बुलाया. वो सांप बहुत फुर्तीला था और बाथरूम के वाश बेसिन से भागने की कोशिश कर रहा था.

वाश बेसिन में मिला सांप:

कमोड से बाहर झांकता हुआ सांप:

यह भी पढ़ें: कमोड में छिपकर बैठे सांप ने डसा महिला के बट पर, आगे जो हुआ सुनकर रह जाएंगे दंग

महिला ने कहा कि दो दिन में घर से दो सांप मिलना ये किसी सपने से कम नहीं था. निकोल ने जब दूसरा सांप देखा तो उन्हें कुछ वक्त के लिए तो विश्वास ही नहीं हुआ. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में अक्सर टॉयलेट पाइपलाइन के जरिए घरों में घुस जाते हैं. रिहायशी इलाकों और घरों में सांप मिलने के मामले यहां अक्सर सुनाई देते रहते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड