ऑस्ट्रेलिया: व्यक्ति ने मकड़ी को दी मारने की धमकी, राहगीर को लगा पत्नी पर कर रहा है ज्यादती, बुलाई पुलिस

आधी रात को पहले एक घर से चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. उसके बाद फिर एक आवाज आई तुम मर क्यों नहीं जाती? इसके अलावा घर का फर्निचर यहां से वहां पटकने की आवाजें भी आ रही थीं...

प्रतीकात्मक तस्वीर, (Photo Credit: Pixabay)

ऑस्ट्रेलिया (Australia): आधी रात को पहले एक घर से चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. उसके बाद फिर एक आवाज आई तुम मर क्यों नहीं जाती? इसके अलावा घर का फर्निचर यहां से वहां पटकने की आवाजें भी आ रही थीं. ये आवाजें वहां से गुजरते हुए एक आदमी ने सुन ली उसे लगा घर में मारपीट हो रही है और उसने पुलिस को फोन कर दिया.

पुलिस जब वहां पहुंची और देखा एक आदमी खतरनाक सी मकड़ी (spider) को मारने की कोशिश कर रहा है. फोन पर पुलिस को बताया गया था की घरेलू हिंसा हो रही है और किसी की जान को खतरा हो सकता है. इसलिए पुलिस जल्दबाजी में घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन वहां पहुंचने के बाद आलम कुछ और ही था.

यह भी पढ़ें: जानलेवा सांप पर भारी पड़ी छोटी सी गिलहरी, पटक- पटक कर किया बुरा हाल, देखें वीडियो

पुलिस जैसे ही घर में पहुंची सारा सामान तहस- नहस था. पूछताछ करने के बाद पुलिस को पता चला की वो शख्स सच में मकड़ी से बहुत ज्यादा डरा हुआ था. उस शख्स ने पुलिस को परेशान करने के लिए माफी मांगी. यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी मकड़ी का एक और मामला सामने आ चुका है. दुनिया के सबसे खतरनाक प्राणी सांप, मकड़ियां ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं. यहां की मकड़ियां बहुत खतरनाक होती हैं उनके काटने से मौत हो जाती है.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC Six Men's ODI Centuries On Same Day: आईसीसी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड! एक ही दिन वनडे क्रिकेट में जड़े गए 6 शतक, विराट कोहली-शुभमन गिल समेत इन बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराया, 2-0 से सीरीज बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 366 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमक़ेदारी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 2nd ODI Match Live Score Update: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा वनडे, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट