ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर बने बाहुबली, लॉकडाउन में बेटी के साथ शेयर किया मजेदार TikTok Video

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर लॉकडाउन के इन दिनों में अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं गंवा रहे हैं. डेविड ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है जिसमें वो साउथसुपर स्टार प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' से उनके गेटअप में नजर आ रहे हैं.

डेविड वार्नर और प्रभास (Photo Credits: Instagram)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर (David Warner) लॉकडाउन (Lockdown) के इन दिनों में अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं गंवा रहे हैं. डेविड ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है जिसमें वो साउथसुपर स्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'बाहुबली' (Baahubali) से उनके गेटअप में नजर आ रहे हैं. ठीक 'बाहुबली' की तरह ही वॉर सूट पहने हुए इंटेंस लुक में नजर आए.

इस वीडियो में उनकी बेटी भी उनके साथ नजर आ रही हैं. अपने इस फनी टिकटोक वीडियो (Funny TikTok Videos) को इंस्टाग्राम परशेयर करते हुए डेविड ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पहचानिए ये कौनसी मूवी है!!" अपने इस पोस्ट के साथ उन्होंने सन राइजर्स हैदराबाद को भी टैग किया है. उनके इस पोस्ट पर कई सारे लोगों ने कमेंट करते हुए उनके इस लुक की तारीफ की है.

ये भी पढ़ें: टिकटॉक पर सनराइजर्स हैदराबाद के थीम सॉन्ग पर डेविड वार्नर ने की बल्लेबाजी, देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते डेविड भी अपने परिवार के साथ क्वारंटाइन में रह रहे हैं. भारत में आईपीएल मैचों के जरिए वो काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर चुके हैं. सनराइजर्स  हैदराबाद के लिए खेलने वाले डेविड वार्नर आईपीएल (IPL) के सबसे कामयाब बेट्समैन के रूप में उभरकर आए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Winner Prediction: धर्मशाला में आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Dharamsala Weather Update: धर्मशाला में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल