Paan and Brownie Combo: अहमदाबाद के शख्स ने बनाया पान और ब्राउनी का अजीबो-गरीब कॉम्बो, वायरल वीडियो देख भड़के लोग

ओरियो बिस्किट के पकौड़े वाले वीडियो को बाद अहमदाबाद से ही पान और ब्राउनी के अजीबो-गरीब कॉम्बों का वीडियो सामने आया है. पान और ब्राउनी कॉम्बो रेसिपी का यह वीडियो न सिर्फ तेजी से वायरल हो रहा है, बल्कि इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस रेसिपी को बनाने वाले शख्स पर प्रतिक्रियाओं के जरिए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

पान और ब्राउनी का कॉम्बो (Photo Credits: Twitter)

Paan and Brownie Combo Viral Video: हाल ही में अहमदाबाद (Ahmedabad) के एक स्ट्रीट फूड स्टॉल वाले ने ओरियो बिस्किट के पकौड़े (Oreo Biscuit Pakoda) परोसकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी. अब ओरियो बिस्किट के पकौड़े वाले वीडियो को बाद अहमदाबाद से ही पान और ब्राउनी के अजीबो-गरीब कॉम्बो (Paan and Brownie Combo) का वीडियो सामने आया है. पान और ब्राउनी कॉम्बो रेसिपी का यह वीडियो न सिर्फ तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, बल्कि इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स (Social Media Users) इस रेसिपी को बनाने वाले शख्स पर प्रतिक्रियाओं के जरिए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर अहमदाबाद के इस शख्स को कोस रहे है. ट्विटर पर इस वीडियो को रमन नाम के शख्स ने @Dhuandhaar हैंडल से शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- पान और ब्राउनी कॉम्बो… ऐसा सिर्फ गुजरात के अहमदाबाद में ही देखने को मिल सकता है.

इस वीडियो को 9 नवंबर को शेयर किया गया था, जिसे अब तक करीब 155K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे अब तक 155 रीट्वीट और 642 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- शानदार अहमदावादी पान, लेकिन अगली बार पान को तवे पर मसालों के साथ फ्राई करके मत बनाना, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- ये तो टू मच हो गया भाई और एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि ये पूरे इंडिया का टेस्ट खराब करके ही मानेंगे. यह भी पढ़ें: Oreo Pakodas: इंटरनेट पर वायरल हुआ ओरियो पकोड़े का क्लिप, वीडियो देख भड़के पकोड़ा प्रेमी, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

गौरतलब है कि इन दिनों अधिकाश फूड स्लॉट वाले ग्राहकों को लुभाने के मकसद से खाने की चीजों के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं. कई बार उनके प्रयोग खाने के जायके को बढ़ा देते हैं, जबकि कई बार प्रयोग लोगों का दिल जीत पाने में सफल नहीं हो पाते हैं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स तवे पर छोटी सी प्लेट को गर्म करता है, फिर उस पर चॉकलेट का घोल डालता है. उस घोल पर वो ब्राउनी रखकर उसके ऊपर एक आइसक्रीम रख देता है. अब शख्स पान बनाकर आइस्क्रीम के ऊपर फैला देता है. इस अजीबो-गरीब कॉम्बिनेशन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़के हुए हैं और कमेंट के जरिए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\