Caught on CCTV: बेंगलुरु में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छेड़छाड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

बेंगलुरु में मॉर्निग वॉक पर गई एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इसका सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि महिला घर के बाहर खड़ी है, तभी एक अज्ञात शख्स पीछे से उसके पास आता है. इसके बाद वह उसका पीछा करता है और सड़क पर उसके साथ जबरदस्ती करने लगता है.

Photo- X

Caught on CCTV: बेंगलुरु में मॉर्निग वॉक पर गई एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इसका सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि महिला घर के बाहर खड़ी है, तभी एक अज्ञात शख्स पीछे से उसके पास आता है. इसके बाद वह उसका पीछा करता है और सड़क पर उसके साथ जबरदस्ती करने लगता है. इस दौरान महिला द्वारा चिल्लाने पर वह तुरंत घटनास्थल से भाग जाता है. पीड़िता ने इस घटना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस का कहना है कि यह घटना 2 अगस्त को सुबह लगभग 5 बजे घटी. इस संबंध में महिला के पति ने केस दर्ज कराया है. महिला राजस्थान की रहने वाली है और रोज सुबह टहलने के लिए निकलती थी.

ये भी पढें: Muzaffarnagar Harassment Case: बाइक सवार तीन युवकों ने कोचिंग सेंटर जा रही लड़कियों का किया पीछा, छेड़छाड़ की कोशिश की; सामने आया Video

बेंगलुरु में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छेड़छाड़

''जब वह अपनी एक सहेली का इंतजार कर रही थी, उसी वक्त यह छेड़छाड़ की गई. हमलावर सफेद शर्ट और पैंट पहने हुए था. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 76, 78 और 79 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उसकी तलाश शुरू कर दी गई है.''

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड