बेंगलुरु में रविवार को आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा, जवाहरलाल नेहरू तारामंडल ने दी जानकारी

बेंगलुरु में रविवार सुबह 10:12 बजे से लेकर दोपहर 1:31 बजे तक आंशिक सूर्यग्रहण दिखाई देगा. जवाहरलाल नेहरू तारामंडल ने यह जानकारी दी. तारामंडल ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि ग्रहण का अधिकतम हिस्सा (लगभग 40 प्रतिशत) सुबह 11:47 बजे दिखाई देगा.

सूर्य ग्रहण (Photo Credits: Pixabay)

बेंगलुरु: बेंगलुरु में रविवार सुबह 10:12 बजे से लेकर दोपहर 1:31 बजे तक आंशिक सूर्यग्रहण दिखाई देगा. जवाहरलाल नेहरू तारामंडल ने यह जानकारी दी. तारामंडल ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि ग्रहण का अधिकतम हिस्सा (लगभग 40 प्रतिशत) सुबह 11:47 बजे दिखाई देगा. उसमें कहा गया कि सूर्य ग्रहण को सुरक्षा उपकरणों के बिना नहीं देखना चाहिए. तारामंडल ने बताया कि कोविड-19 के कारण लगे प्रतिबंध की वजह से जनता के लिए उसके परिसर में ग्रहण देखने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है.

हालांकि, तारामंडल आंशिक सूर्य ग्रहण की ऑनलाइन वेबकास्ट की व्यवस्था कर रहा है और इसे उसकी वेबसाइट, उसके फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है. यह भी पढ़े : कोरोना वायरस के चलते आंध्र प्रदेश में 10वीं कक्षापरीक्षाएं रद्द, सभी छात्रों को अगली कक्षा में किया जाएगा प्रमोट.

बहरहाल, रविवार को ग्रहण के दौरान बेंगलुरु सहित राज्य के कई प्रमुख मंदिर बंद रहेंगे.

अधिकारियों ने बताया है कि मंदिरों को ग्रहण के बाद खोल दिये जाएंगे और उनमें कुछ विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी