Independence Day 2026: आजादी की 80वीं वर्षगांठ से पहले तिरंगे की रोशनी में नहाए राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट समेत देश के प्रमुख स्मारक, देखें Videos

शनिवार, 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे. इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह की थीम "युवा शक्ति फॉर विकसित भारत@2047" रखी गई है. साथ ही इस वर्ष 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Independence Day 2026: देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के जश्न की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 15 अगस्त से एक दिन पहले शुक्रवार शाम राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan), नॉर्थ ब्लॉक (North Block), साउथ ब्लॉक (South Block), इंडिया गेट (India Gate), नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station), हैदराबाद का चारमीनार (Charminar), जम्मू-कश्मीर के रियासी स्थित सलाल बांध (Salal Dam) और चेन्नई की कई प्रतिष्ठित इमारतों को तिरंगे की रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया. देशभर के इन प्रतिष्ठित स्थलों की जगमगाती तस्वीरों और वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. यह भी पढ़ें: PM Modi Independence Day 2026 Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कब देंगे स्वतंत्रता दिवस का संबोधन? जानें समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठे. वहीं इंडिया गेट और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को भी आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया. शनिवार, 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले मुख्य राष्ट्रीय समारोह से पहले इन ऐतिहासिक स्थलों की सजावट ने राजधानी के माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया.

 

राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक सज-धजकर तैयार हैं:

इंडिया गेट तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा:

तिरंगी रोशनी में चारमीनार:

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जगमगा उठा:

रिपन बिल्डिंग, RBI बिल्डिंग, पोर्ट ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया बिल्डिंग और TN सचिवालय को रोशन किया गया:

सलाल बांध जगमगा उठा:

तिरंगे की रोशनी से जगमगाए राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया. शाम ढलते ही इन ऐतिहासिक इमारतों की खूबसूरती देखते ही बन रही थी.

इंडिया गेट पर दिखा देशभक्ति का रंग

दिल्ली के प्रतिष्ठित इंडिया गेट को भी केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से सजाया गया. हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस से पहले यहां का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई दिया.

चारमीनार और सलाल बांध भी तिरंगे में रंगे

हैदराबाद का ऐतिहासिक चारमीनार भी तिरंगे की रोशनी में जगमगा उठा. वहीं जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले स्थित सलाल बांध को भी राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजाया गया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया.

चेन्नई की प्रमुख इमारतों पर भी दिखा तिरंगे का रंग

चेन्नई में रिपन बिल्डिंग, आरबीआई बिल्डिंग, पोर्ट ट्रस्ट ऑफ इंडिया बिल्डिंग और तमिलनाडु सचिवालय को भी तिरंगे की रोशनी से सजाया गया. इन सरकारी और ऐतिहासिक इमारतों की सजावट ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया.

15 अगस्त को लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

शनिवार, 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे. इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह की थीम "युवा शक्ति फॉर विकसित भारत@2047" रखी गई है. साथ ही इस वर्ष 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Share Now