World Teachers' Day 2025 Wishes: विश्व शिक्षक दिवस पर इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं

अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश तक ले जाने वाले तमाम शिक्षकों के प्रति आभार और सम्मान जाहिर करने के मकसद से हर साल 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस दिन दुनिया में शिक्षा के महत्व और उसमें शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

विश्व शिक्षक दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

World Teachers' Day 2025 Wishes in Hindi: शिक्षकों के प्रति आभार और सम्मान जाहिर करने के लिए जहां देशभर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस यानी टीचर्स डे (Teachers' Day) मनाया जाता है तो वहीं इसके ठीक एक महीने बाद विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है. जी हां, हर साल 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस यानी वर्ल्ड टीचर्स डे (World Teachers' Day) मनाया जाता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस (International Teachers' Day) के तौर पर भी जाना जाता है. इस दिवस के इतिहास की बात करें तो सन 1966 में यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के बीच एक अहम बैठक हुई थी, जिसमें शिक्षकों के अधिकारों, जिम्मेदारियों, रोजगार और आगे की शिक्षा के साथ सभी गाइलाइन्स को बनाने का फैसला किया गया था, लेकिन पहली बार साल 1994 में विश्व शिक्षक दिवस मनाया गया, जिसके बाद से हर साल 5 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है.

अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश तक ले जाने वाले तमाम शिक्षकों के प्रति आभार और सम्मान जाहिर करने के मकसद से हर साल 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस दिन दुनिया में शिक्षा के महत्व और उसमें शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- नहीं हैं शब्द कैसे करूं धन्यवाद,
बस चाहिए हर पल आप सबका आशीर्वाद,
हूं जहां आज मैं उसमें है बड़ा योगदान,
आप सबका जिन्होंने दिया मुझे इतना ज्ञान.
विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

विश्व शिक्षक दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

2- जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान,
जो करता है वीरों का निर्माण,
जो बनाता है इंसान को इंसान,
ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम.
विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

विश्व शिक्षक दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

3- जो बनाएं हमें इंसान,
कराए सही-गलत की पहचान,
देश के उन निर्माताओं को,
हम करते हैं शत-शत प्रणाम.
विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

विश्व शिक्षक दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

4- जीने की कला सिखाते शिक्षक,
ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक,
पुस्तकों के होने से कुछ नहीं होता,
अगर मेहनत से नहीं पढ़ाते शिक्षक.
विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

विश्व शिक्षक दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

5- गुरु का स्थान सबसे ऊंचा,
गुरु बिन कोई ना दूजा,
गुरु करें सबकी नाव पार,
गुरु की महिमा सबसे अपार.
विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

विश्व शिक्षक दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

आपको बता दें कि भारत में देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है, जबकि दुनिया के विभिन्न देश अलग-अलग तारीखों पर शिक्षक दिवस मनाते हैं. 5 अक्टूबर को मनाए जाने वाले विश्व शिक्षक दिवस पर दुनिया भर के तमाम शिक्षकों को उनकी शिक्षा और कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है, इसके साथ ही उनका आभार व्यक्त किया जाता है. इस दिन यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संगठन द्वारा विशेष अभियान चलाए जाते हैं, ताकि शिक्षा के महत्व और उसमें शिक्षक की भूमिका के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके.

Share Now

Tags

festivals and events Happy World Teachers' Day Happy World Teachers' Day 2025 Teachers Day Teachers Day Greetings Teachers Day Messages Teachers Day Quotes Teachers' Day 2025 Teachers' Day Images Teachers' Day Photos Teachers' Day SMS Teachers’ Day Wallpapers Teachers’ Day Wishes World Teachers Day 2025 World Teachers' Day World Teachers' Day Greetings World Teachers' Day Hindi Messages World Teachers' Day Hindi Wishes World Teachers' Day Images World Teachers' Day Messages World Teachers' Day Messages In Hindi World Teachers' Day Photos World Teachers' Day Quotes World Teachers' Day SMS World Teachers' Day Wallpapers World Teachers' Day Wishes World Teachers' Day Wishes In Hindi टीचर्स डे टीचर्स डे 2025 वर्ल्ड टीचर्स डे वर्ल्ड टीचर्स डे 2025 वर्ल्ड टीचर्स डे इमेज वर्ल्ड टीचर्स डे एसएमएस वर्ल्ड टीचर्स डे कोट्स वर्ल्ड टीचर्स डे ग्रीटिंग्स वर्ल्ड टीचर्स डे मैसेज वर्ल्ड टीचर्स डे विशेज वर्ल्ड टीचर्स डे वॉलपेपर्स विश्व शिक्षक दिवस विश्व शिक्षक दिवस 2025 विश्व शिक्षक दिवस इमेज विश्व शिक्षक दिवस एसएमएस विश्व शिक्षक दिवस की बधाई विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं विश्व शिक्षक दिवस कोट्स विश्व शिक्षक दिवस ग्रीटिंग्स विश्व शिक्षक दिवस मैसेज विश्व शिक्षक दिवस विशेज विश्व शिक्षक दिवस वॉलपेपर विश्व शिक्षक दिवस शुभकामना संदेश विश्व शिक्षक दिवस हिंदी मैसेज विश्व शिक्षक दिवस हिंदी विशेज हैप्पी वर्ल्ड टीचर्स डे

\