Navratri 2022 Rangoli Designs: शारदीय नवरात्रि पर खूबसूरत रंगोली बनाकर करें मां दुर्गा का स्वागत, देखें सुंदर और आसान डिजाइन्स

भक्त शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं. नवरात्रि का हर एक दिन मां दुर्गा के एक विशेष स्वरूप को समर्पित होता है. अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना के साथ-साथ अपने मुख्य द्वार पर रंगोली बनाकर लोग मां दुर्गा का स्वागत करते हैं.

नवरात्रि 2022 रंगोली डिजाइन्स (Photo Credits: YouTube)

Sharad Navratri 2022 Rangoli Designs: हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में मनाई जाने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) कहा जाता है. शरद नवरात्रि या शारदीय नवरात्रि, हमारे देश में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. इस साल शारदीय नवरात्रि का पर्व 26 सितंबर 2022 से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2022 तक यानी विजयादशमी/ दशहरा (Vijayadashami/Dussehra) तक मनाया जाएगा. भक्त शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा (Maa Durga) के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं, जिसे नवदुर्गा कहा जाता है. नवरात्रि का हर एक दिन मां दुर्गा के एक विशेष स्वरूप को समर्पित होता है. अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना के साथ-साथ अपने मुख्य द्वार पर रंगोली (Navratri Rangoli) बनाकर लोग मां दुर्गा का स्वागत करते हैं.

नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी दुर्गा का स्वागत करने के लिए महिलाएं अपने घर के द्वार पर रंगोली बनाती हैं. इसके साथ ही अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. ऐसे में आप भी अपने घर के द्वार पर रंगोली बनाकर मां दुर्गा का स्वागत कर सकें, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं रंगोली के सुंदर और आसान डिजाइन्स…

नवरात्रि के लिए सरल, सुंदर रंगोली

देवी दुर्गा के मुख वाली खूबसूरत रंगोली

नवरात्रि के लिए खूबसूरत रंगोली पैटर्न

गरबा स्पेशल रंगोली डिजाइन

गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों में नवरात्रि के उत्सव को अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है. कुछ लोग शारदीय नवरात्रि के दौरान व्रत रखकर मां दुर्गा की उपासना करते हैं तो वहीं गुजरात में नौ दिनों तक डांडिया और गरबा का आयोजन किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि देवी दुर्गा का प्रादुर्भाव महिषासुर नाम के असुर का अंत करने के लिए हुआ था, इसलिए इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है.

Share Now

Tags

Durga Puja Durga Puja 2022 Durga Puja Rangoli Designs festivals and events Happy Navratri Happy Navratri 2022 Happy Sharad Navratri Kolam Rangoli Designs Latest Rangoli Designs Maa Durga Rangoli Designs Navratri Navratri 2022 Navratri 2022 Date Navratri rangoli Navratri rangoli designs Navratri rangoli patterns Navratri rangoli video tutorial Navratri rangoli videos New Rangoli Designs Rangoli Designs With Flowers Rangoli Designs With Marigold Rangoli designs with marigold flowers Rangoli designs with pulses Sharad Navratri Sharad Navratri 2022 Sharad Navratri date Simple Rangoli Designs Simple Rangoli Designs Images कोलम रंगोली डिजाइन गेंदे के फूलों वाली रंगोली डिजाइन दालों वाली रंगोली डिजाइन दुर्गा पूजा दुर्गा पूजा 2022 दुर्गा पूजा रंगोली डिजाइन नवरात्रि नवरात्रि 2022 नवरात्रि रंगोली नवरात्रि रंगोली ट्यूटोरियल वीडियो नवरात्रि रंगोली डिजाइन नवरात्रि रंगोली पैटर्न नवरात्रि रंगोली वीडियो नवीनतम रंगोली डिजाइन फूलों वाली रंगोल मां दुर्गा रंगोली डिजाइन लेटेस्ट रंगोली डिजाइन शरद नवरात्रि शरद नवरात्रि 2022 शारदीय नवरात्रि शारदीय नवरात्रि 2022 सरल रंगोली डिजाइन सिंपल रंगोली डिजाइन हैप्पी नवरात्रि हैप्पी नवरात्रि 2022 हैप्पी शारदीय नवरात्रि

\