Maha Saptami 2025 Messages: शुभ महा सप्तमी! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Wishes, Facebook Greetings और Quotes

आज यानी 29 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि है और इस दिन भक्त मां कालरात्रि की उपासना कर रहे हैं. इस तिथि को महा सप्तमी और शुभो सप्तमी कहा जाता है. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और कोट्स को दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करके उनसे शुभ महा सप्तमी कह सकते हैं.

महा सप्तमी 2025 (Photo Credits: File Image)

Maha Saptami 2025 Messages in Hindi: शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की इन दिनों पूरे देश में धूम मची हुई है, हर तरफ बस मां दुर्गा (Maa Durga) के जयकारे सुनाई दे रहे हैं और हर किसी पर उनकी भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है. देश के विभिन्न हिस्सों में डांडिया, गरबा और रामलीलाओं का आयोजन किया गया है. वैसे तो नवरात्रि का हर दिन बेहद खास होता है और हर एक दिन मां दुर्गा के एक स्वरूप को समर्पित होता है. अगर, बात करें शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि की तो यह तिथि मां कालरात्रि (Maa Kalratri) को समर्पित है और यह पांच दिवसीय दुर्गा पूजा (Durga Puja) का दूसरा दिन होता है, इसलिए इसका विशेष महत्व बताया जाता है. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से हुई है, जबकि 28 सितंबर 2025 से दुर्गा पूजा का भव्य आगाज हुआ है, जिसका समापन 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी के साथ होगा. कहा जाता है कि मां दुर्गा ने नौ दिनों तक दुष्ट असुर महिषासुर से युद्ध किया था और दसवें दिन उन्होंने उसका अंत किया था, इसलिए मां दुर्गा की महिषासुर विजय के जश्न को मनाने के लिए विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है.

आज यानी 29 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि है और इस दिन भक्त मां कालरात्रि की उपासना कर रहे हैं. इस तिथि को महा सप्तमी और शुभो सप्तमी कहा जाता है. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप  इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और कोट्स को दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करके उनसे शुभ महा सप्तमी कह सकते हैं.

1- खुशियां और आपका जन्म-जन्म का साथ हो,
हर किसी की जुबान पर आपकी ही बात हो,
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी,
तो आपके सिर पर मां दुर्गा का हाथ हो.
शुभ महा सप्तमी

महा सप्तमी 2025 (Photo Credits: File Image)

2- है चारों ओर माता के चर्चे हजार,
आओ सब मिलकर चलें उनके दरबार,
मां की कृपा अब हम पर होने लगी,
जगमग ज्योति मां तेरी जगने लगी.
शुभ महा सप्तमी

महा सप्तमी 2025 (Photo Credits: File Image)

3- माता ना मैं पैसा चाहूं,
ना मैं चाहूं तुमसे ऊंचा पद,
बस मुझको अपना प्यार देना मां,
आशीर्वाद मिले आपका है मेरी ये हद.
शुभ महा सप्तमी

महा सप्तमी 2025 (Photo Credits: File Image)

4- महा सप्तमी का ये पल हो सुनहरा,
दुनिया में नाम हो रोशन तुम्हारा,
दूसरों को दिखाओ तुम किनारा,
यही आशीर्वाद है हमारा...
शुभ महा सप्तमी.

महा सप्तमी 2025 (Photo Credits: File Image)

5- महा सप्तमी का ये पल हो सुनहरा,
दुनिया में नाम हो रोशन तुम्हारा,
दूसरों को दिखाओ तुम किनारा,
यही आशीर्वाद है हमारा...
शुभ महा सप्तमी

महा सप्तमी 2025 (Photo Credits: File Image)

बहरहाल, नवरात्रि के सातवें दिन जिनकी पूजा होती है, वो मां दुर्गा का सातवां स्वरूप मां कालरात्रि है. मां कालरात्रि का रंग काला है और ये तीन नेत्रों वाली देवी हैं. उनके गले में विद्युत की अद्भुत माला है, उनके हाथों में खड्ग और कांटा है. गधे पर सवार मां कालरात्रि का रूप भले ही भयंकर नजर आता है, लेकिन वो हमेशा अपने भक्तों का कल्याण करती हैं, इसलिए उन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है. मां कालरात्रि की उपासना से शत्रुओं और विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है. इसके साथ ही भय, दुर्घटना व रोगों का नाश होता है और जीवन की हर समस्या को हल करने शक्ति मिलती है.

Share Now

Tags

Durga Puja Durga Puja 2025 Durga Pujo Durga Pujo 2025 festivals and events Happy Durga Puja Happy Durga Puja 2025 Happy Maha Saptami Happy Maha Saptami 2025 Happy Navratri Happy Navratri 2025 Maa Durga Photos Maha Saptami Maha Saptami 2025 Maha Saptami GIFs Maha Saptami Greetings Maha Saptami Images Maha Saptami Messages Maha Saptami Photos Maha Saptami SMS Maha Saptami Wallpapers Maha Saptami Wishes Navratri Navratri 2025 Sharad Navratri Sharad Navratri 2025 Subho Saptami Subho Saptami 2025 Subho Saptami GIFs Subho Saptami greetings Subho Saptami images Subho Saptami messages Subho Saptami Photos Subho Saptami SMS Subho Saptami Wallpapers Subho Saptami wishes दुर्गा पूजा दुर्गा पूजा 2025 दुर्गा पूजो दुर्गा पूजो 2025 नवरात्रि नवरात्रि 2025 महा सप्तमी की बधाई महा सप्तमी की शुभकामनाएं महा सप्तमी की हार्दिक शुभकामनाएं महा सप्तमी शुभकामना संदेश शारदीय नवरात्रि शारदीय नवरात्रि 2025 शुभ नवरात्रि शुभो महा सप्तमी शुभो महा सप्तमी 2025 शुभो महा सप्तमी इमेजेस शुभो महा सप्तमी कोट्स शुभो महा सप्तमी ग्रीटिंग्स शुभो महा सप्तमी जीआईएफ शुभो महा सप्तमी फोटोज शुभो महा सप्तमी मैसेज शुभो महा सप्तमी विशेज शुभो महा सप्तमी वॉलपेपर्स शुभो सप्तमी शुभो सप्तमी 2025 हैप्पी दुर्गा पूजा हैप्पी दुर्गा पूजा 2025 हैप्पी नवरात्रि हैप्पी नवरात्रि 2025 हैप्पी महा सप्तमी इमेजेस हैप्पी महा सप्तमी कोट्स हैप्पी महा सप्तमी ग्रीटिंग्स हैप्पी महा सप्तमी जीआईएफ हैप्पी महा सप्तमी फोटोज हैप्पी महा सप्तमी मैसेज हैप्पी महा सप्तमी विशेज हैप्पी महा सप्तमी वॉलपेपर्स

\