Lalbaugcha Raja First Look 2026: मुंबई में लालबागचा राजा का पहला भव्य स्वरूप हुआ जारी, 14 सितंबर से शुरू होगा गणेशोत्सव

लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की स्थापना वर्ष 1934 में स्थानीय व्यापारियों और मछुआरों ने की थी. आज यह मुंबई ही नहीं बल्कि देश के सबसे प्रतिष्ठित गणेशोत्सव आयोजनों में गिना जाता है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

Lalbaugcha Raja First Look 2026: मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडालों में से एक लालबागचा राजा का 2026 का पहला भव्य स्वरूप (First Look) गुरुवार, 11 सितंबर को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया. दक्षिण मुंबई के लालबाग मार्केट स्थित पंडाल में आयोजित इस विशेष समारोह में हजारों श्रद्धालु, मीडिया प्रतिनिधि और मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे. अब 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

इस साल लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल अपने स्थापना के 93वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. हर साल की तरह इस बार भी भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा का निर्माण कांबली परिवार ने किया है, जो कई पीढ़ियों से इस परंपरा को निभा रहा है. आकर्षक वेशभूषा, पारंपरिक आभूषण और शानदार शिल्पकला से सजी प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

मंडल ने गणेशोत्सव के दौरान आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं. पुतळाबाई चॉल परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नवसाची लाइन (Navsachi Line) और मुख दर्शन (Mukh Darshan) की अलग-अलग कतारें बनाई जाएंगी. इसके अलावा सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और प्रवेश-निकास की व्यवस्था को भी अंतिम रूप दे दिया गया है.

लालबागचा राजा 2026 का पहला लुक जारी:

बता दें कि लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की स्थापना वर्ष 1934 में स्थानीय व्यापारियों और मछुआरों ने की थी. आज यह मुंबई ही नहीं बल्कि देश के सबसे प्रतिष्ठित गणेशोत्सव आयोजनों में गिना जाता है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. 10 दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन भव्य गणेश विसर्जन के साथ संपन्न होगा.

Share Now