लाइफस्टाइल

जानिये किन बातों के कारण लड़के रह जाते हैं सिंगल

बहुत से ऐसे लड़के हैं जो गुडलुकिंग, स्मार्ट, हैंडसम और करियर में स्टेबल होने के बाद भी सिंगल रह जाते हैं. इसका कारण हो सकता है उनका बिहेवियर. बहुत सारी लड़कियों से बात-चीत के आधार पर एक्सपर्ट्स ने कुछ ऐसे कारण का पता लगाया है...

जानिये किन बातों के कारण लड़के रह जाते हैं सिंगल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Unplash)

बहुत से ऐसे लड़के हैं जो गुडलुकिंग, स्मार्ट, हैंडसम और करियर में स्टेबल होने के बाद भी सिंगल रह जाते हैं. इसका कारण हो सकता है उनका बिहेवियर. बहुत सारी लड़कियों से बात-चीत  के आधार पर एक्सपर्ट्स ने कुछ ऐसे कारण का पता लगाया है, जिसकी वजह से ज्यादातर लड़के सिंगल रह जाते है. आईये आपको बताते हैं क्या है वह कारण ?

ज्यादा बातें करना : अक्सर लड़कियों से पहली मुलाकात में अपना इम्प्रेशन झाड़ने के लिए लड़के कुछ ज्यादा बोल जाते हैं. लेकिन ज्यादातर लड़कियों को ज्यादा बोलने वाले लड़के नहीं पसंद हैं. लड़कियों को सिर्फ वही लड़के पसंद आते हैं जो उनकी बातों को सुने, समझे सिर्फ अपनी बात ही ना करें.

बोर करते हैं : कई बार लड़के अपना इम्प्रेशन बनाने के लिए ज्ञान देने की कोशिश करते है. अलग- अलग टॉपिक्स पर ज़बरदस्ती बात करते हैं. इन सब बातों से सिर्फ बोरियत ही होती है. पहली मुलाकात में लड़कियां ये सब पसंद नहीं करती. बल्कि एक दूसरे के बारे में पहचान बढ़ाना चाहतीं हैं.

पर्सनल होने की कोशिश करते हैं: ज्यादातर लड़कों को लड़कियों के पर्सनल स्पेस में झांकना अच्छा लगता है. लेकिन लड़कियों को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं है. वो अपने पर्सनल स्पेस में ही बने रहना चाहतीं हैं. उनसे पहली मुलाकात में पर्सनल सवाल नहीं पूछने चाहिए.

यह भी पढ़ें : लड़कियों की इन अदाओं पर लट्टू हो जाते हैं लड़के

बड़ी- बड़ी बातें या दिखावा करना : अक्सर लड़कियों पर इम्प्रेशन झाड़ने के लिए लड़के बड़ी- बड़ी बातें कह जाते है. दिखावा करने की कोशिश करते है. ये बात लड़कियों को पसंद नहीं आती है. उन्हें मच्योर और जमींन से जुड़े हुए लड़के पसंद आते हैं. जिनके अंदर समझदारी हो कब और कहां कौन सी बात करनी चाहिए.

किसी की चुगली या बुराई करना : लड़कियों को गॉसिप क्वीन कहा जाता है. लेकिन जब कोई लड़का गॉसिप या किसी की बुराई करता है तो ये लड़कियों को पसंद नहीं आता, क्योंकि उन्हें लगता है गॉसिप करना लड़कियों का काम है इसलिए उन्हें गॉसिप करनेवाले लड़के नहीं पसंद आते हैं.

रिलेशनशिप बहुत ही नाज़ुक डोर होती है जो बहुत ही समझदारी से लड़का और लड़की दोनों को निभानी पड़ती है. दोनों को सोच- समझकर बातें करनी चाहिए ताकि किसी को भी एक दूसरे की बातों से ठेस न पहुंचे. जो इन पर खरा नहीं उतर पाते वो सिंगल रह जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2018 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).