गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर शख्स ने 3 साल की बच्ची और पत्नी को गला रेतकर मारा, फ्लैट से दोनों शव बरामद
मुंबई में मां और छोटी सी बच्ची के मर्डर का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. कुछ दिनों पहले 36 वर्षीय इलियास सैयद ने अपनी 22 वर्षीय गर्लफ्रेंड आफरीन बानो के साथ मिलकर अपनी 3 साल की बेटी और पत्नी को गला रेतकर मार दिया...
मुंबई (Mumbai) में मां और छोटी सी बच्ची के मर्डर का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. कुछ दिनों पहले 36 वर्षीय इलियास सैयद ने अपनी 22 वर्षीय गर्लफ्रेंड आफरीन बानो के साथ मिलकर अपनी 3 साल की बेटी और पत्नी को गला रेतकर मार दिया. ये मामला तब उजागर हुआ जब 31 जनवरी की सुबह डायमंड अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल से लोगों ने धुआं निकलते हुए देखा. आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को खबर दी, पुलिस जब दरवाजा खोलकर घर में पहुंची तब किचन में उन्हें इलियास की पत्नी तहसीन और बेटी आलिया के शव मिले. दोनों का गला कटा हुआ था.
अगले दिन पुलिस ने इलियास और उसकी गर्लफ्रेंड आफरीन को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में इलियास ने पुलिस को बताया कि दोनों को मारने के बाद उसने आफरीन को फोन किया. आफरीन बुर्का पहनकर टैक्सी से उसके फ्लैट पर गई. आफरीन की तस्वीर अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. दोनों का प्लान तहसीन और बेटी आलिया को आग से जलाकर एक्सीडेंट की शक्ल देने का था. आफरीन दोनों शवों पर खाने का तेल डालकर आग जलाकर भाग गई.
पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि इलियास का आफरीन के साथ तीन साल से अफेयर था. पूछताछ में इलियास ने बताया, 'मेरी छोटी बेटी मेरे लिए मनहूस थी. जब से वह पैदा हुई तब से मैं बीमार रहने लगा. इसलिए मैंने तहसीन के साथ उसे मार डाला. मैं दोनों को मारने के बाद आफरीन और बड़ी बेटी समाना के साथ रहना चाहता था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2019 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

