Odisha Shocker: शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तर
ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को उसके बेटे ने शराब खरीदने के लिए 100 रुपये नहीं देने पर कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी
भुवनेश्वर: ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला को उसके बेटे (Son) ने शराब खरीदने के लिए 100 रुपये नहीं देने पर कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.घटना मयूरभंज जिले के जशीपुर में शुक्रवार रात की है. पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय सरोज नायक (Saroj Nayak) ने शराब खरीदने के लिए अपनी मां सालंदी नायक से 100 रुपये की मांग की थी.
हालांकि, उसकी मां राशि का भुगतान करने में असमर्थ थी. इसके बाद गुस्से में आकर सरोज ने अपनी मां को लगातार पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सरोज मौके से फरार हो गया. जशीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. यह भी पढ़े: Jharkhand Shocker: शराब के लिए गर्भवती पत्नी ने पति को पैसे देने से किया इनकार, गुस्से में आकर गला दबाकर कर दी हत्या
सालंदी के बड़े बेटे ने कहा, घटना के समय मैं घर पर नहीं था. शुक्रवार को रात 9.30 बजे मुझे फोन आया कि मेरी मां पर मेरे छोटे भाई ने गंभीर रूप से हमला किया है. मैं लगभग 11 बजे घर पहुंचा और अपनी मां को अस्पताल ले गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2022 07:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

