दिल्ली: विवाद में युवक के साथ बेरहमी से मार-पीट, हुई मौत
पश्चिमी दिल्ली के ख्याला में हुए एक विवाद के बाद 27 साल के युवक को बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला.
नई दिल्ली, 3 जनवरी : पश्चिमी दिल्ली (West delhi) के ख्याला में हुए एक विवाद के बाद 27 साल के युवक को बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने कहा कि शिवाजी विहार में जनता कॉलोनी के रहने वाले 27 साल के सतेंद्र और उसके दोस्तों नितिन (26) और प्रदीप (27) का रविवार को रघुबीर नगर में अंध विद्यालय के पास विक्की (26) के साथ रात करीब 1.30 बजे विवाद हो गया.
इसके बाद विक्की और उसके साथियों ने सतेंद्र के साथ मारपीट की, जो गंभीर रूप से घायल हो गया. सतेंद्र को जीजीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. लड़ाई को लेकर एक पीसीआर कॉल भी किया गया था. इसके बाद रात 3.38 बजे अस्पताल ने भी पुलिस को सतेंद्र की मौत की सूचना दी. यह भी पढ़ें : Delhi Rains: दिल्ली-एनसीआर में ठंड के बीच मौसम ने ली करवट, कुछ इलाकों में हो रही बारिश (Watch Video)
पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने कहा, "हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अपराध के पीछे के मकसद की भी जांच कर रही है."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

