Farmers Protest: कृषि बिल के विरोध में नौजवान प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन के साथ ही नेशनल हाईवे पर खेला क्रिकेट

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच गाजीपुर, टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर किसान धरने पर बैठे हुए हैं. जिसके कारण नेशनल हाईवे 24 और उसी से सटा नेशनल हाईवे 9 भी बंद पड़ा हुआ है.

किसानों का प्रदर्शन जारी (Photo Credits-ANI Twitter)

गाजीपुर बॉर्डर, 14 दिसम्बर: कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच गाजीपुर (Ghazipur), टिकरी (Tikri) और सिंघु (Singhu) बॉर्डर पर किसान धरने पर बैठे हुए हैं. जिसके कारण नेशनल हाईवे 24 और उसी से सटा नेशनल हाईवे 9 भी बंद पड़ा हुआ है. जहां सोमवार को नौजवान प्रदर्शनकारियों ने क्रिकेट खेला. दरअसल उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड से आए किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर अपना डेरा डाला हुआ है. वहीं किसानों के समर्थन में भारी संख्या में युवा भी कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं.

बॉर्डर पर बुजुर्ग किसानों की सेवा और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के दौरान युवा प्रदर्शनकारियों ने अपने मनोरंजन के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया. हालांकि खेलने के दौरान बॉल खो गई, जिसके कारण क्रिकेट थोड़ी देर ही खेला जा सका. यह भी पढ़े: Farmers Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर पपेट शो के माध्यम से किया गया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो.

दूसरी ओर गाजीपुर बॉर्डर पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किसान भूख हड़ताल पर बैठे रहे. इस दौरान कुछ युवा प्रदर्शनकारी नेशनल हाइवे 24 पर धरने पर बैठ गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच पांचवें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Reel Addiction Turns Tragic in UP: यूपी के बांदा में रील एडिक्शन का खौफनाक अंत, फांसी का सीन रिकॉर्ड करते समय महिला की मौत, 4 साल की बेटी के सामने हुआ हादसा

\