एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: खेलते हुए विवाद होने पर युवक ने गोली चलाई, इलाके में दहशत

उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-3 के बहलोलपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे के करीब क्रिकेट खेलते समय हुये विवाद के दौरान एक युवक ने गोली चला दी, जिससे वहां दहशत का माहौल व्याप्त हो गया.

Uttar Pradesh: खेलते हुए विवाद होने पर युवक ने गोली चलाई, इलाके में दहशत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits-IANS)

नोएडा, 15 अप्रैल : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा के थाना फेस-3 के बहलोलपुर गांव (Bahlolpur Village) के पास बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे के करीब क्रिकेट खेलते समय हुये विवाद के दौरान एक युवक ने गोली चला दी, जिससे वहां दहशत का माहौल व्याप्त हो गया.

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के करीब सेक्टर 63 में क्रिकेट खेलते समय निति और कोशिंदर उर्फ गोला का आपस में आपस में झगड़ा हो गया. उन्होंने बताया कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं . यह भी पढ़ें : Gujarat: तटरक्षक बलों ने 30 किलो हेरोइन के साथ पाकिस्तान के 8 लोगों को पकड़ा

उन्होंने बताया कि इस झगड़े में कोशिंदर ने हवाई फायर कर दिया जिससे वहां क्रिकेट खेल रहे युवकों के बीच सनसनी फैल गई. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).