Uttar Pradesh: पंचायत चुनावों से पहले योगी सरकार ने 18 IAS अफसरों का किया तबादला
आरक्षण सूची जारी होने के बाद ही योगी सरकार ने मंगलवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 IAS अफसरों के तबादले कर दिए.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले तबादलों का दौर शुरू है. पंचायती राज विभाग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav 2021) को लेकर आरक्षण की लिस्ट जारी की है. आरक्षण सूची जारी होने के बाद ही योगी सरकार ने मंगलवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 IAS अफसरों के तबादले कर दिए.
इन तबादलों के जरिए चार मंडलों में नए आयुक्तों और जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती के साथ कई अन्य अफसर भी इधर-उधर किए गए हैं.
वहीं जारी आदेश के अनुसार आनंजय कुमार सिंह को मुरादाबाद मंडल का कमिश्नर बनाया गया. वहीं सुरेंद्र सिंह मेरठ के कमिश्नर बने. संजय गोयल को प्रयागराज मंडल की कमान सौंपी गई है. वहीं दीपा रंजन को बदायूं का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. रविंद्र मंदार रामपुर के डीएम बनाए गए हैं. साथ ही सौम्या अग्रवाल को बस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया. आशुतोष निरंजन को देवरिया का डीएम नियुक्त किया गया है और जितेंद्र कुमार सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है.
ज्ञात हो कि, इससे पहले योगी सरकार (Yogi Government) ने बीते दिनों 26 एडिशनल एसपी का तबादला किया था. इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में प्रदेश में कई आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

