योगी सरकार एक्शन! लखनऊ में युवती से अभद्रता के मामले में DCP, ADCP-ACP हटाए गए, दारोगा समेत पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश की राजधानी के गोमतीनगर में बुधवार को मरीन ड्राइव के पास पुल के नीचे भरे पानी में हुड़दंग मचा रहे मनचलों ने बाइक से दोस्त के साथ जा रही युवती से अभद्रता और छेड़छाड़ की थी.

CM Yogi | Photo- ANI

लखनऊ, 1 अगस्त : उत्तर प्रदेश की राजधानी के गोमतीनगर में बुधवार को मरीन ड्राइव के पास पुल के नीचे भरे पानी में हुड़दंग मचा रहे मनचलों ने बाइक से दोस्त के साथ जा रही युवती से अभद्रता और छेड़छाड़ की थी. इस मामले में अब चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही मामले में कई पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिरी है.

पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि 31 जुलाई को ताज होटल के निकट गोमती नगर थाना क्षेत्र में बने अंडरपास के पास बारिश से जलभराव होने तथा आने-जाने वाले राहगीरों व वाहनों के साथ कुछ अराजक तत्वों द्वारा हुड़दंगई तथा अन्य आपत्तिजनक गतिविधियां किए जाने वाले मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह भी पढ़ें : कोटे के अंदर कोटे को मिली मंजूरी, SC ने 2004 के फैसले को पलटा, SC-ST में बनाई जा सकती है सब कैटेगरी

इसके साथ ही स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण को हटा दिया गया है. साथ ही स्थानीय प्रभारी निरीक्षक, चौकी इंचार्ज व चौकी पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. जिनको हटाया गया है कि उनमें प्रबल प्रताप सिंह, अमित कुमावत, शशांक सिंह, पंकज कुमार सिंह, कृपा शंकर, राघवेंद्र सिंह, विकास कुमार जायसवाल और अंजु जैन शामिल हैं. जिनको सस्पेंड किया गया है उनमें इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज दारोगा ऋषि विवेक, दारोगा कपिल कुमार, सिपाही वीरेंद्र कुमार हैं.

पुलिस ने बताया कि सूचना का संज्ञान लेते हुए थाना गोमती नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है. अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के प्रयास के क्रम में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा प्राप्त साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुसंगत धाराओं में वृद्धि की गई है.

ज्ञात हो कि लखनऊ के वीआईपी इलाके गोमतीनगर में बुधवार दोपहर सरेराह शर्मसार करने वाली वारदात हुई. मरीन ड्राइव के पास पुल के नीचे भरे पानी में हुड़दंग मचा रहे मनचलों ने बाइक से दोस्त के साथ जा रही युवती से अभद्रता की. छेड़छाड़ कर उसे पानी में गिरा दिया. किसी तरह से वह संभली और दोनों वहां से चले गए. उत्पाती युवक यहां घंटों बवाल काटते रहे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई. मामले में एफआईआर दर्ज की गई और गुरुवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड