NeoCov: कोरोना के इस घातक वेरिएंट को लेकर वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, 3 में से 1 संक्रमित की हो सकती है मौत

दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना वायरस के लगातार सामने आने वाले नए वेरिएंट सभी के लिए चिंता का कारण बन रहे हैं. इस बीच चीन के वुहान शहर के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि एक नया कोरोना वायरस 'NeoCov' दुनिया में दस्‍तक दे चुका है. कोरोना का यह नया वेरिएंट बेहद की खतरनाक माना जा रहा है.

कोरोना वायरस/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

दुनियाभर में कोरोना (COVID-19) का कहर जारी है. कोरोना वायरस के लगातार सामने आने वाले नए वेरिएंट सभी के लिए चिंता का कारण बन रहे हैं. इस बीच चीन के वुहान शहर के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि एक नया कोरोना वायरस 'NeoCov' दुनिया में दस्‍तक दे चुका है. कोरोना का यह नया वेरिएंट बेहद की खतरनाक माना जा रहा है. वज्ञानिकों का कहना है कि यह नया वेरिएंट बहुत ही ज्‍यादा संक्रामक है और इससे संक्रमित प्रत्‍येक 3 में से 1 मरीज की मौत हो सकती है. कोरोना का यह नया कोरोना दक्ष‍िण अफ्रीका में मिला है. COVID-19: ओमिक्रॉन वेरिएंट के बाद देश में अब 'BA.2' का डर! इन राज्यों में कोरोना का ग्राफ अभी भी ऊपर.

रूस की न्यूज एजेंसी के अनुसार, कोरोना वायरस का यह नया वेरिएंट बेहद संक्रामक है और इसकी मृत्यु दर भी काफी ज्यादा है. रिपोर्ट के मुताबिक NeoCov वायरस नया नहीं है. सबसे पहले साल 2012 और 2015 में पश्चिम एशिया के देशों में इसके प्रकोप का पता चला था. यह SARS-CoV-2 की तरह है जिससे इंसानों में कोरोना वायरस का संक्रमण होता है. राहत की बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका में अभी यह NeoCoV वायरस चमगादड़ के अंदर देखा गया है और यह अभी केवल पशुओं में ही देखा गया है.

बायोरेक्सिव वेबसाइट पर प्रीप्रिंट के रूप में प्रकाशित एक नए अध्ययन से पता चला है कि NeoCoV और इसके सहयोगी PDF-2180-CoV मनुष्यों को संक्रमित कर सकते हैं. वुहान यूनिवर्सिटी और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस नए कोरोना वायरस को इंसानों की कोशिकाओं को संक्रमित करने के लिए सिर्फ एक म्यूटेशन की जरूरत होती है.

स्टडी में कहा गया है कि इससे मौत का ख़तरा बहुत अधिक है. स्टडी के मुताबिक़ NeoCoV वायरस में MERS की तरह से ही बहुत ज्‍यादा मरीजों की मौतें हो सकती हैं. चिंता के अधिक बात यह है कि मौत का यह आंकड़ा बेहद चिंताजानक हैं. इससे प्रत्‍येक 3 में से 1 मरीज की मौत हो सकती है.

बता दें कि पूरी दुनिया अभी कोरोना का ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट BA.2 का सामना कर रही है. भारत समेत कई देशों में BA.2 के मामले सामने आ रहे हैं. BA.2 वेरिएंट के बाद अब 'NeoCov' से चिंता बढ़ गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड